3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार, सोच-समझ कर करें उपयोग वरना पड़ सकता है भारी

भाजपा आईटी सेल की बैठक, सेल्फी भेजने, गुड मार्निंग व गुड नाइट तक ही सीमित न रहने सहित सोशल मीडियो का सदुपयोग करने की दी सलाह।

2 min read
Google source verification
आईटी सेल ने बैठक में सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार

आईटी सेल ने बैठक में सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार

आईटी सेल ने बैठक में सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार
जगदलपुर . सोशल मीडिया दोधारी तलवार है, हमारे कमेंट हमारे भले के साथ ही हमारे लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। इसमें पार्टी की रीति- नीति पर ज्यादा चर्चा करें, केवल गुड मार्निंग, गुड नाइट और सेल्फी तक ही सीमित न रहें। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सीख बुधवार को आईटी सेल की बैठक में दी गई। दोपहर को पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में आईटी सेल की भूमिका अहम है। सुभाऊ राम कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच आम लोगों में बढ़ रही है। इसलिए आईटी सेल प्रचार- प्रसार का एक सशक्त माध्यम बन गया है। किरण देव ने कहा कि हम हर दिन सोशल मीडिया से और भी मजबूती से जुड़ते जा रहे है। इसके सही उपयोग से हमें सार्थक परिणाम हासिल होगा।

सोशल मीडिया की मजबूती पर जोर
आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र भाऊ व राकेश मिश्रा ने आडियो- विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए कहा कि हमें मण्डल स्तर से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति को और सशक्त करने की जरूरत है। इस दिशा में राज्य में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जवीता मण्डावी, मनोज देव, रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, आनंद मोहन मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, संजय पाण्डे, हेमंत पाणीग्राही, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रजनीश पाणीग्राही, संग्राम सिंह राणा, विक्रम यादव, नरेन्द्र पाणीग्राही, दीप्ती पाण्डे, राजपाल कसेर, नवीन ठाकुर, अभिषेक साव, लक्ष्मण झा, विक्की साहू सहित अन्य मौजूद थे।

इनोवेशन के लिए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जरूरी
विद्यार्थी में यदि आत्मविश्वास है तो इनोवेशन की भावना आसानी से पनपती है। इनोवेशन या नवप्रवर्तन से ही समाज में परिवर्तन आता है। यह कहना था बस्तर विश्वविद्यालय कुलपति शरद कुमार सिंह का। वे बुधवार को नवप्रवर्तन एवं मानव जीवन पर एक व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे। कुलपति ने देश में आयुर्वेद व सेटेलाइट लांचिंग का उदाहरण देते हुए इसकी व्याख्या की। विवि अकादमिक सभागार में आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय नवप्रवर्तन भुवनेश्वर से आए रीजनल डायरेक्टर डा. विनोद कुमार थे।

नई दृष्टि से मिलती है आइडिया
विनोद कुमार ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था नए इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करती है व खुद भी इस क्षेत्र में कार्य करती है। साथ ही कहा कि जब भी ग्रामीण इलाकों में जाएं तो वहां नई दृष्टि लेकर जाएं। कई आइडिया वहीं से मिलते हैं। इस मौके पर डॉ. आनंदमूर्ति मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, शबाना खान, दिनेश कौशिक, तुलेंद्र वर्मा, तुलिका शर्मा, मंजरी ग्वाले, मोहित पारकर समेत अन्य मौजूद थे।

Story Loader