आम लोगों का कहना है कि जब रूखी त्वचा हो तब मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए लेकिन सच्चाई तो यह है कि असल में ये आपके स्किन से नमी को लॉक कर देती है। तो जब आप नहा कर आएं उसके बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग शरीर में जरूर करें। क्योंकि ये आपके त्वचा से वाटर के इवैपोरेट होने से पहले ही नमी को लॉक कर देगा, जिससे आपकी स्किन रूखी नहीं होगी। और साथ ही साथ आपकी स्किन सॉफ्ट भी रहेगी।