उज्जैन. आयुर्वेद और वनस्पति मानव शरीर के लिए वरदान ही है। हमारे ऋषि-मुनि ने इसकी खोज वर्षों पहले कर ली थी। आज भी भागत-दौड़ती जिंदगी में हम अपने लिए ही समय नहीं निकाल पाते हैं, नतीजा यह होता है कि हमें डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। लेकिन यदि हम अपनी व्यस्त लाइफ से थोड़ा समय निकालें, तो घर बैठे ही वनस्पतियों से शरीर संवार सकते हैं।