17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है चुकंदर, इसके नियमित सेवन से स्किन में भी आता है ग्लो

Beauty Tips in Hindi: चुकंदर में फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और विटामिन होते हैं। इसे खाने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाए रखते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:55 PM IST

beauty tips in hindi

Beauty Tips in Hindi: चुकंदर में फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और विटामिन होते हैं। इसे खाने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाए रखते हैं।

1. थकान: चकुंदर में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर से आलस और थकान को दूर कर एनर्जी देता है।
2. दिल संबंधी बीमारियां: इसमें नाइट्रेट नामक तत्व होता है जो रक्त के दबाव और दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

3. ग्लोइंग स्किन: चुकंदर खाने से खून साफ होकर त्वचा में चमक आती है।
4. एनीमिया: इसमें आयरन काफी ज्यादा मात्रा में होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कर एनीमिया की समस्या नहीं होने देता।
5. पीरियड की समस्या: जिन महिलाओं को माहवारी से संबंधित समस्याएं हों, वे रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पी सकती हैं।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

6. बीपी: रोजाना एक गिलास चुकंदर, गाजर, पालक, आंवला और सेब से बना मिक्स जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
7. कब्ज: चुकंदर को नियमित खाने से कब्ज और बवासीर जैसे पेट संबंधी रोगों में लाभ होता है।
8. सलाद में लें: इसे आप सलाद या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।