
Beauty Tips in Hindi: मानव शरीर के लिए फल बेहद ही गुणकारी होते हैं। फलों का सेवन करने से शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। ऐसे ही बात करें फलों कि तो केला एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होता है। वजन बढ़ाने और घटाने में केले के नुस्खें बहुत काम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके भी बेहद फायदेमंद होते हैं।
केले के छिलकों को कचरा समझकर फेंका जाता है। लेकिन आप ऐसा न करें.क्योंकि सिर्फ छिलके में मौजूद विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और पौटेशियम जैसे तत्व आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हैं। चेहरे पर होने वाले मुंहासों से परेशान लोग केले के छिलके को काम में ले सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके पर थोड़ा सा शहद लगाकर मुंहासों पर हल्के हाथों से मसाज करें। 2 मिनट बाद ही अपना चेहरा धो लें।
चेहरे पर काले धब्बे की समस्या के लिए भी इसे इस्तेमाल में ले सकते हैं। केले के छिलके को मसलकर इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर बेंकिग पाउडर मिला लें। फिर ब्लैकहेड वाले हिस्से पर इसे 10 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद चेहरे को धो लें।
दांतों का पीलापन हटाएं
दातों का पीलापन दूर करने में भी केले के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। करीब एक हफ्ते तक रोज सुबह एक केले के छिलके को दांतों पर अच्छी तरह रगड़े फिर कुल्ला कर लें।
आंखों के नीचे काले घेरे को कैसे हटाएं
आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं तो इन पर भी केले के छिलके लगा सकते हैं। इसके लिए छिलको को ब्लेंडर में पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अंडरआई एरिया पर लगाएं। जब सूख जाए तो इसे धो लें।
Web Title: Beauty Tips: benefits of banana peel for skin in hindi
Published on:
01 Jun 2021 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
