28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

Health Tips: घरों में प्रयोग होने वाले मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम तो करते ही हैं, साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हैं। जानते हैं तमाम बीमारियों के दौरान इनके विभिन्न उपयोग के बारे में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 29 May 2021, 12:30 PM IST

health_tips.jpg

Health Tips: घरों में प्रयोग होने वाले मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम तो करते ही हैं, साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हैं। जानते हैं तमाम बीमारियों के दौरान इनके विभिन्न उपयोग के बारे में-

कीड़े नहीं लगने देती दालचीनी

दालचीनी के ढेरों फायदे हैं। अगर मुंह से दुर्गंध आती हो तो इसका एक टुकड़ा मुंह में रखकर धीरे-धीरे रस लें। इसके पाउडर को पानी में मिलाकर गरारे करने से दांतों में कीड़े नहीं लगते। दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं व चेहरे पर लगाएं इससे कील मुहांसों की समस्या दूर होगी।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

इलाइची से नहीं होगी उल्टी

इलाइची के कई औषधीय गुण हैं। गले में खराश हो तो सुबह-शाम इलाइची चबाने के बाद गर्म पानी पिएं। यात्रा पर जाने के दौरान बस या गाड़ी में उल्टी या जी मिचलाता है तो इलाइची खा लें।

नजले में फायदेमंद काली मिर्च

रसोई में मसालों की शान काली मिर्च को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। कालीमिर्च का पाउडर गुड़ में मिलाकर खाने से खांसी, जुकाम और नजले की समस्या दूर होती है। पिसी हुई काली मिर्च को मंजन के रूप में दांत पर मलने से दांतदर्द में आराम मिलता है। आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर और बताशे को पानी में उबालकर गर्म-गर्म पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर आते हैं। यदि त्वचा पर छोटी फुंसियां उभरने लगें तो काली मिर्च को थोड़े पानी में घिसकर लगाएं। सिरदर्द या सिर में भारीपन महसूस होने पर आयुर्वेद विशेषज्ञ इसका पाउडर सूंघने की सलाह देते हैं। इसका सब्जी या अन्य चीजों में रोजाना उपयोग करने से खून साफ होता है।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

दांत दर्द दूर करता लौंग का तेल

लौंग में प्रोटीन, आयरन, सोडियम कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट्स व हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद ऑयल दांतों के दर्द में आराम देता है। अगर गर्दन में दर्द या गले में सूजन है तो सरसों के तेल में लौंग मिलाकर मालिश करने से फायदा होता है। घबराहट या उल्टी आने पर लौंग भूनकर उसका पिसा पाउडर शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है।

Read More: बच्चों के लिए पिने दूध में गाय, भैंस और बकरी में से कौनसा है सर्वश्रेष्ठ, जानिए यहां

कई तरह से गुणकारी मेथीदाना

मेथीदाने का सब्जी में तड़का लगाने से न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वायु विकार भी दूर करता है। यदि ठीक से नींद नहीं आती तो मेथीदाना का एक इंच मोटा तकिया बनाकर, सिर के नीचे लगाकर सोएं। गहरी नींद आने लगेगी। मेथी के पत्तों की सब्जी सुबह-शाम खाने और इसके एक चम्मच बीज गर्म दूध के साथ सुबह-शाम लेने से सर्दी-जुकाम ठीक होता है। अगर कमरदर्द रहता है तो मेथीदाने के लड्डू बनाकर तीन हफ्ते तक सुबह-शाम लें और मेथी के तेल से कमर पर मालिश करें। शरीर में जलन रहती है तो मेथी के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर पानी में घोलकर पी जाएं और शरीर पर लेप करें। जलन में राहत मिलेगी।

Read More: Covid-19 वैक्सीन के लिए ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरा प्रोसेस

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल