29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरुरी

Beauty Tips: जानते हैं किस तरह से डाइट, सही मेकअप और व्यायाम से हैल्दी स्किन पाई जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 8 Oct 2021, 11:42 PM IST

Beauty Tips:

Beauty Tips: जीभ से लेकर गले तक महज क्षणिक स्वाद के लिए हम जंकफूड, तले-भुने या मिर्च-मसाले वाले फूड आइटम खाने से परहेज नहीं करते। लेकिन जैसे ही यह चीजें पाचनतंत्र में जाती हैं पेट को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं। यही हाल बना रहे तो ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और त्वचा संबंधी अनेक दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि आपकी खुराक यानी डाइट में ही खूबसूरती व सेहत का राज छिपा है। इसे सही तरीके से फॉलो किया जाए तो कोई भी जवां बना रह सकता है। जानते हैं किस तरह से डाइट, सही मेकअप और व्यायाम से हैल्दी स्किन पाई जा सकती है।

Read More: प्राकृतिक नुस्खों से निखारें त्वचा, तुरंत दिखने लगेगा असर

डाइट की डोज -
रोजाना कम से कम दो फल जरूर खाएं और 7-8 गिलास पानी पिएं।
कम चीनी, कम नमक, कम तेल व अधिक फाइबर वाली चीजें जैसे मशरूम, मटर, पालक आदि को डाइट में शामिल करें।
फलों का जूस पीने की बजाय उन्हें छिल्कों के साथ खाएं ताकि उनमें फाइबर बना रहे। यही फाइबर पाचनतंत्र को दुरुस्त रखेगा व त्वचा सेहतमंद रहेगी।
रोजाना चार किशमश, पांच बादाम, एक अखरोट और एक चम्मच अलसी के बीज खाएं।

Read More: तनाव से मुक्ति के लिए इन आयुर्वेदिक औषधियों को जरूर आजमाएं

मेकअप का मंत्र -
सर्दी हो या गर्मी हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सुरक्षा कवच बनाकर त्वचा को दुष्प्रभावों से बचाती है।
मेकअप से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं इसके बाद ही फाउंडेशन और ब्लशर आदि का प्रयोग करें।
आंखों के नीचे विटामिन-ई से युक्ततेल लगाएं। काले घेरों की समस्या नहीं होगी।
बालों की सेहत के लिए महंगे तेलों की बजाय सरसों या बादाम के तेल प्रयोग करें।
फटे होंठ हों तो इन पर बादाम के तेल का प्रयोग करें।
सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं। इसके लिए अच्छे माइल्ड सोप का प्रयोग करें। आप चाहें तो बेबी सोप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

एक्सरसाइज से बनें एक्टिव -
सर्दी हो या गर्मी हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सुरक्षा कवच बनाकर त्वचा को दुष्प्रभावों से बचाती है।
मेकअप से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं इसके बाद ही फाउंडेशन और ब्लशर आदि का प्रयोग करें।