17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: सेहतमंद बने रहने के लिए जानें कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

Health news: अच्छी सेहत के लिए हैल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी है। जानते हैं कि आप डाइट में क्या-क्या चीजें आप ज्यादा लें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 4 Oct 2021, 10:41 PM IST

health news

Health news: अच्छी सेहत के लिए हैल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी है। जानते हैं कि आप डाइट में क्या-क्या चीजें आप ज्यादा लें।

नाश्ते में - नाश्ते में दूध, छाछ, दही के साथ पोहा, उपमा, चपाती और सब्जी ले सकते हैं। नाश्ता आपका हमेशा हैवी होना चाहिए। इसमें ढोकला और स्प्राउट्स ले सकते हैं। फलों का जूस भी ले सकते हैं।

लंच हो हैवी- महिलाओं को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है खासकर प्रोटीन की। लंच में दाल, हरी सब्जी, दही और चपाती जरूर लें। रेशेदार फूड लेने से पाचन ठीक रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है।

Read More: सेहत को संवारने के लिए हर्बल औषधियों का लें सहारा

हल्का ही करेंं डिनर - डिनर सोने से तीन घंटे पहले हल्का ही लें ताकि वजन न बढ़ें और खाना भी पच जाए। बाहर डिनर करने से बचें। मोटा अनाज डिनर में ज्यादा रखें। सोने से आधा घंटा पहले एक गिलास दूध जरूर लें।

दो बार लें स्नैक्स - नाश्ता-लंच और लंच-डिनर के बीच स्नैक्स जरूर लें। नाश्ता- लंच के बीच मौसमी फल लें और शाम में चाय के साथ सैंडविच, बिस्किट आदि लें।

Read More: डायबिटीज के मरीज अपनी आंखों का ऐसे रखें ख्याल

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।