
Beauty Tips in Hindi: खूबसूरत और कोमल त्वचा के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। ये कॉस्मेटिक्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और इनका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता। कुछ घरेलू नुस्खे एेसे हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जानते हैं इनके बारे में ।
पपीते में मौजूद विटामिन-ए आंखों व त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपाइन एंजाइम त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके लिए पपीते के गूदे को 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोएं।
गुलाब जल क्लिंजर का काम करता है। दो टी स्पून गुलाबजल में 3-4 बूंद ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।
खीरे को पीस लें और इसके गूदे में आधा कप दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
फल, सब्जियां, बादाम व अखरोट, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-थ्री के बढिय़ा स्रोत हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
Published on:
4 Oct 2021, 11:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.