
प्रियंका चोपड़ा फेवरेट देसी उबटन | image credit instagram- priyankachopra and drmadhuakhourichopra
Dr Madhu Chopra Skincare Tips: अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो Priyanka Chopra की मम्मी Dr Madhu Chopra का बताया देसी उबटन आपके काम आ सकता है। डॉ. मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वह आज तक चेहरे पर साबुन या फेसवॉश इस्तेमाल नहीं करतीं। उन्होंने बेसन, दही, मलाई और हल्दी से बनने वाले अपने फेवरेट होममेड उबटन की रेसिपी शेयर की, जिसे Priyanka Chopra भी इस्तेमाल करती हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो में डॉ. मधु चोपड़ा बताती हैं, “मैंने आज तक अपने चेहरे पर साबुन (सोप) या फेस वॉश यूज नहीं किया है, लेकिन कभी-कभी मैं स्क्रब यूज कर लेती हूँ, क्योंकि डेड स्किन के लिए स्क्रब रेगुलर यूज करना पड़ता है।” इसके बाद उबटन के बारे में बात करते हुए वे कहती हैं, “उबटन के बारे में तो मैंने पहले भी बोला है, मेरी बेटी ने भी बोला है कई दफ़ा; वह भी वही यूज करती है जो मैं यूज करती हूँ।”
इसके बाद उबटन की रेसिपी शेयर करते हुए वे बताती हैं, “हम दो चम्मच बेसन लेते हैं। इसमें थोड़ी सी मलाई डालती हूँ क्योंकि मेरी स्किन बहुत ड्राई है। (मलाई) थोड़ी सी ही डालनी है, नहीं तो ज्यादा ऑयली हो जाएगा। इसके अंदर थोड़ा दही भी डालती हूँ, क्योंकि धूप में रहने के कारण मुझे थोड़ा ब्लीचिंग इफेक्ट अच्छा लगता है; प्लस इसमें विटामिन सी और लैक्टिक एसिड है, जो मेरी स्किन के लिए बहुत बढ़िया है। दही खट्टा नहीं होना चाहिए, ताजा दही बेहतर है। और सीक्रेट इंग्रीडिएंट जो इन्फ्लेमेशन, इंफेक्शन, बॉइल्स और एक्ने को रोकता है उसके लिए मैंने थोड़ी सी हल्दी डाली है। यह मेरी ड्राई स्किन के लिए है और इन सबको घोलने के लिए मैं ठंडा दूध डालती हूँ।”
उबटन की सामग्री और उसके इस्तेमाल के बारे में बताते हुए वे कहती हैं, “इसे मैं अपने गालों पर लगाकर दिखाती हूँ। यह धीरे-धीरे ड्राई हो जाता है और एक बढ़िया मास्क बन जाता है। 15-20 मिनट बाद आप इसे धो लें और अपनी स्किन में फर्क देखें। जो स्किन पहले थकी हुई थी, वह इसे लगाने के बाद एकदम फ्रेश दिखती है।”
एक बाउल में बेसन, मलाई, दही, हल्दी और दूध मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
डॉ. मधु चोपड़ा के अनुसार, आंखों के नीचे की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए वहां इसे न लगाएं और न ही रगड़ें। इसके अलावा जिनका रंग बहुत साफ है, उनको हल्दी बहुत थोड़ी मात्रा में लगानी चाहिए, क्योंकि यह स्किन पर हल्का पीलापन दे सकती है। अगर आपको बेसन से एलर्जी है, तो आप आटा यूज कर सकते हैं। अगर हल्दी से एलर्जी है, तो नींबू का रस इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। इसके अलावा अगर आपको मलाई सूट नहीं करती है, तो आप टमाटर और आलू को कद्दूकस करके इसमें मिला सकते हैं।
स्किन पर किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले patch test जरूर करें।
Published on:
08 Jun 2026 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
