29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: चेहरे की झुर्रियां को दूर करने के लिए इन फलों और सब्जियों का करें अधिक सेवन

Beauty Tips in Hindi: कुछ चीजों का सेवन करके चेहरे को सुंदर बना सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 Oct 2021, 10:31 PM IST

beauty tips

Beauty Tips in Hindi: अगर आप अपनी डाइट में विटामिन का सही संतुलन रखेंगे तो चेहरे से झुर्रियां जल्द गायब हो जाएंगी और फ्री रेडिकल्स (प्रदूषण, धूम्रपान आदि के कारण शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन) की समस्या दूर होगी। कुछ चीजों का सेवन करके चेहरे को सुंदर बना सकते हैं।

विटामिन-सी: संतरा, नींबू, बेर, मौसमी, अनानास जैसे खट्टे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। रोज आधा कप विटामिन-सी से भरपूर फल खाएं।

विटामिन-ई : यह एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट है जो नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है व इसके लिए भीगे बादाम, पालक आदि खा सकते हैं।

Read More: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर डाइट में करें ये बदलाव, यहां पढ़ें

विटामिन-ए : इससे त्वचा में रक्त का संचार बना रहता है और मृत कोशिकाएं नहीं जमतीं जिससे चेहरा चमकदार दिखता है। विटामिन-ए ज्यादातर पालक, ब्रोकली, शकरकंद और गाजर में होता है।

पानी: खूब पानी पिएं इससे शरीर से विषैले पदार्थ दूर होंगे और चेहरे का रंग निखरेगा।
अमीनो एसिड : यह तत्व कटी फटी कोशिकाओं की मरम्मत करता है। इसके लिए तरबूज आदि खा सकते हैं।

Read More: चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही बालों को भी मजबूत बनाएंगे ये घरेलु नुस्खे