29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर डाइट में करें ये बदलाव, यहां पढ़ें

Health News: कई बार किन्हीं कारणों से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। रक्त की रूटीन जांच से इसका पता चल जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया, सुस्ती, सिरदर्द, जी घबराना, सांस ठीक से न ले पाना, कमजोरी, थकान आदि समस्याएं होने लगती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 30 Sep 2021, 11:02 PM IST

health news

Health News: कई बार किन्हीं कारणों से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। रक्त की रूटीन जांच से इसका पता चल जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया, सुस्ती, सिरदर्द, जी घबराना, सांस ठीक से न ले पाना, कमजोरी, थकान आदि समस्याएं होने लगती है। अगर आपकी ब्लडरिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की कमी आ जाती है, तो ये फल सब्जियां अपनी दैनिक खुराक में जरूर शामिल करें -

पालक - यह कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन ए, ई व बी-9 का समृद्ध स्रोत है।

ब्रोकली- यह आयरन का समृद्ध स्रोत तो है ही। इसमें विटामिन ए और सी भी भरपूर हैं। साथ ही मैग्नीशियम भी समुचित मात्रा में होता है।

अनार - अनार के दानों में आयरन भरपूर पाया जाता है और साथ ही विटामिन सी भी। इसे एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट फल माना जाता है। इसके रस से भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और दानों में फाइबर भी खूब होता है।

Read More: सेहत के लिए फायदेमंद होता है दूध, लेकिन इन बीमारियों करें परहेज

तरबूज - तरबूज में विटामिन सी और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

स्ट्रॉबेरी - खट्टी मीठी स्ट्राबेरी न सिर्फ अपने स्वाद के लिए बल्कि गुणों के लिए भी हैल्थ एक्सपट्र्स की फेवरेट है। इसमें आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।

Read More: ऑयल पुलिंग से सेहतमंद रहेंगे आपके दांत

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।