22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइब्रो बनाते समय बिगड़ जाता है शेप? चश्मे और टूथब्रश समेत ये 4 आसान ट्रिक्स आएंगी काम

Beauty Hacks: आइब्रो को सही शेप देने में हाथ कांपते हैं या बार-बार कोशिश करने के बाद भी नेचुरल लुक नहीं मिल पाता? तो परेशान न हों। चश्मे, आइब्रो पेंसिल और टूथब्रश से जुड़े आसान हैक्स की मदद से आप आइब्रो को सुंदर और नेचुरल लुक दे सकती हैं। आइए, जानते हैं कैसे।
2 min read
Google source verification
Eyebrow Shaping Hacks

आइब्रो को सही शेप देने के लिए Eyebrow Shaping Hacks/ image credit instagram/ek.udaan/probbbeauty/monikakour_artistry

Eyebrow Shaping Hacks: आइब्रो का शेप सही हो, तो कम मेकअप में भी चेहरे का लुक काफी बदल जाता है। वहीं, अगर आइब्रो का शेप ठीक न हो, तो अच्छा मेकअप करने के बाद भी लुक निखरकर नहीं आता। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स की मदद से घर पर ही अपनी आइब्रो को मनचाहा शेप दे सकती हैं। इन ट्रिक्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं आइब्रो को सही शेप देने के आसान तरीके।

चश्मे की मदद से Eyebrow को दें सही शेप

अगर आपको आइब्रो को बराबर और सही शेप देने में परेशानी होती है, तो चश्मे के किनारे वाले हिस्से की मदद ले सकती हैं, जो कानों के ऊपर टिकता है। इसके लिए चश्मे के उस हिस्से को आइब्रो के ऊपर और नीचे रखकर आइब्रो पेंसिल से हल्की लाइन बनाएं। इसके बाद चश्मा हटा लें और आइब्रो ब्रश की मदद से पेंसिल को हल्के हाथों से ब्लेंड करें। इससे आइब्रो को साफ और संतुलित शेप देने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि लाइन बहुत गहरी न बनाएं, ताकि आइब्रो का लुक नेचुरल लगे।

Eyebrow Pencil और Makeup Remover  से दें परफेक्ट शेप

अगर आइब्रो पेंसिल लगाने के बाद किनारों पर प्रोडक्ट फैल जाता है या शेप साफ नहीं दिखता, तो इस ट्रिक को आजमा सकती हैं। सबसे पहले अपनी स्किन टोन और आइब्रो के रंग के हिसाब से सही आइब्रो पेंसिल चुनें। इसके बाद आइब्रो के किनारों पर हल्की लाइन बनाकर खाली जगहों को छोटे-छोटे स्ट्रोक्स से भरें।

अब एक कॉटन बड पर थोड़ा-सा मेकअप रिमूवर लगाएं और आइब्रो के आसपास फैले अतिरिक्त प्रोडक्ट को सावधानी से साफ करें। इससे आइब्रो के किनारे साफ दिखाई देंगे और उन्हें बेहतर फिनिश मिलेगी।

Toothbrush और Brown Eyeshadow से संवारें आइब्रो

अगर आपके पास आइब्रो पेंसिल या आइब्रो फिलर नहीं है, तो टूथब्रश और ब्राउन आईशैडो की मदद से भी आइब्रो को संवार सकती हैं। इसके लिए एक साफ, मुलायम और सूखे टूथब्रश पर थोड़ा-सा ब्राउन आईशैडो लें। अब हल्के हाथों से आइब्रो के खाली हिस्सों पर इसे लगाएं और ब्रश की मदद से बालों को सही दिशा में सेट करें। अपनी आइब्रो के नेचुरल रंग के अनुसार हल्का या गहरा ब्राउन शेड चुनें। आईशैडो बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं, वरना आइब्रो जरूरत से ज्यादा गहरी दिख सकती हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए प्रोडक्ट को छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में लगाएं, ताकि आइब्रो का लुक नेचुरल बना रहे।

रिवर्स आइब्रो फिलिंग ट्रिक से पाएं Natural Look 

अगर आइब्रो भरते समय आगे का हिस्सा ज्यादा गहरा हो जाता है या शेप नेचुरल नहीं दिखता, तो रिवर्स आइब्रो फिलिंग ट्रिक आपके काम आ सकती है। इसमें आइब्रो के आगे के हिस्से से शुरुआत करने के बजाय उसके बाहरी सिरे यानी जहां आइब्रो खत्म होती है, वहां से फिलिंग शुरू की जाती है।

इसके लिए आइब्रो ब्रश से बालों को हल्के हाथों से ऊपर की ओर सेट करें। फिर आइब्रो के बाहरी हिस्से से शुरुआत करते हुए पेंसिल या आइब्रो ब्रश की मदद से खाली जगहों को छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में भरें। धीरे-धीरे बीच वाले हिस्से की ओर बढ़ें और सबसे आखिर में आइब्रो के आगे के हिस्से को हल्के हाथों से भरें। इससे आइब्रो का अगला हिस्सा ज्यादा गहरा नहीं दिखेगा और लुक भी नेचुरल रहेगा।

ध्यान दें: आइब्रो को शेप देते समय हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें। दोनों आइब्रो का बिल्कुल एक जैसा दिखना जरूरी नहीं है। अपने चेहरे के आकार और प्राकृतिक आइब्रो के अनुसार शेप चुनें, ताकि मेकअप के बाद आपका लुक नेचुरल लगे।