25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी शर्ट को दें नया लुक, ट्राई करें रैप, बेल्ट और बैक बटन स्टाइलिंग के 3 आसान आइडियाज

Shirt Style Hacks: एक ही शर्ट को हर बार एक जैसा पहनने के बजाय आसान स्टाइलिंग आइडियाज को फॉलो करके लुक में बदलाव लाया जा सकता है। आइए जानते हैं शर्ट पहनने के ऐसे तरीके, जो पुरानी शर्ट को अलग और नया लुक देंगे।
2 min read
Google source verification
Shirt Style Hacks, Shirt Styling

Shirt Style Hacks (representative image) image credit instagram/ayushisinghgaur16/niketa.official/mehraa.nice

Shirt Styling Tips: अगर आप रोज एक ही तरह से शर्ट पहनकर बोर हो गई हैं और बिना नई शर्ट खरीदे अपने लुक में थोड़ा बदलाव चाहती हैं तो इसके लिए कुछ आसान स्टाइलिंग ट्रिक्स आजमा सकती हैं। इन तरीकों से आप अपनी सामान्य या ढीली शर्ट को भी अलग और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत या किसी खास तरह की सिलाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं शर्ट को अलग अंदाज में पहनने के तीन आसान तरीके।

पुरानी शर्ट को दें नया ट्विस्ट 

शर्ट को हमेशा आगे की तरफ बटन करके पहनना जरूरी नहीं है। आप इसे थोड़ा अलग अंदाज देने के लिए बटन वाले हिस्से को पीछे की तरफ करके भी पहन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले शर्ट की एक स्लीव में एक हाथ डालें। इसके बाद शर्ट के पीछे वाले हिस्से को एक बार ट्विस्ट करें और दूसरे हाथ को दूसरी स्लीव में डालें। अब शर्ट के बटन वाले हिस्से को पीछे की तरफ रखते हुए इसे बंद करें और जरूरत के अनुसार अच्छी तरह सिक्योर कर लें। इस तरह शर्ट के आगे वाले हिस्से पर एक अलग डिजाइन और पैटर्न तैयार हो जाएगा, जिससे आपका लुक सामान्य शर्ट से काफी अलग नजर आएगा।

सेफ्टी पिन की मदद से बनाएं रैप स्टाइल

अगर आप ढीली शर्ट के सामान्य लुक से बोर हो गई हैं तो इसे रैप स्टाइल में भी पहन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले शर्ट के नीचे के दो से तीन बटन खुले छोड़कर इसे सामान्य तरीके से पहनें। इसके बाद शर्ट के नीचे वाले उस हिस्से पर, जहां बटन लगे होते हैं, कमर के पास अंदर की तरफ से एक सेफ्टी पिन लगाएं। अब बटन वाले हिस्से को नीचे से उठाकर सेफ्टी पिन के होल से बाहर की तरफ निकालें। इससे शर्ट का निचला हिस्सा रैप स्टाइल जैसा दिखाई देगा और साधारण शर्ट को एक नया लुक मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे थोड़ा और स्टाइलिश बनाने के लिए सेफ्टी पिन में छोटे पर्ल लगा सकती हैं या उसके ऊपर कोई ब्रोच अथवा डेकोरेटिव एक्सेसरी लगा सकती हैं।

बेल्ट से बनाएं क्रिस क्रॉस डिजाइन

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए लास्ट मिनट में अपनी शर्ट के लुक में बदलाव करना चाहती हैं तो बेल्ट की मदद ले सकती हैं। इसके लिए अपनी शर्ट से मैच करती हुई या कॉन्ट्रास्ट रंग की बेल्ट लें। अब शर्ट के अंदर से बेल्ट को बाहर की तरफ निकालें और इसे कमर पर अपनी पसंद की फिटिंग वाली जगह पर सामान्य तरीके से बांध लें। इस स्टाइल में बेल्ट का कुछ हिस्सा आगे की तरफ दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्सा शर्ट के अंदर छिपा रहेगा। वहीं, पीछे की तरफ बेल्ट से क्रिस क्रॉस जैसा डिजाइन तैयार हो सकता है, जो शर्ट को एक अलग और ट्रेंडी लुक देगा।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य