
Belt Hacks (representative image) image credit Gemini
Belt Styling Tips: बेल्ट को आमतौर पर लोग जींस या पैंट की फिटिंग ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका काम सिर्फ इतना ही नहीं है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर बेल्ट लहंगे, स्कर्ट और दूसरे आउटफिट को भी बेहतर तरीके से फिट करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं बेल्ट लगाने और उसे सही तरीके से सेट करने के कुछ आसान तरीके, जिनकी मदद से रोजमर्रा की छोटी छोटी ड्रेसिंग प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है।
लहंगे या स्कर्ट की डोरी बार बार ढीली हो जाती है तो ऐसे में आप डोरी की जगह पतली बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेल्ट को कमर के हिसाब से सेट करने से कपड़ा अपनी जगह पर बना रह सकता है और जब जरूरत लगे तो इसे आसानी से ढीला या टाइट भी किया जा सकता है। इसके अलावा डांडिया या गरबा खेलते समय भी डोरी के ढीले होने की परेशानी कम हो सकती है।
जींस या पैंट में बेल्ट लगाने के बाद अगर वह कमर से ऊपर की तरफ चढ़ने लगे और पैंट की कमर नीचे दिखाई देने लगे तो एक आसान ट्रिक आजमा सकती हैं। सबसे पहले बेल्ट के बकल में लगी प्रोंग को पैंट के बटन वाले होल में डालें और फिर पैंट का बटन बंद करें। इसके बाद बेल्ट को सामान्य तरीके से अपनी कमर के हिसाब से बंद करें। इससे बेल्ट और पैंट को एक साथ बेहतर सपोर्ट मिल सकता है और बेल्ट के ऊपर खिसकने की परेशानी कम हो सकती है।
कई बार बेल्ट लगाने के बाद उसका बचा हुआ हिस्सा बाहर लटकता रहता है। इससे लुक भी खराब लग सकता है। ऐसे में बेल्ट के एक्स्ट्रा हिस्से को बेल्ट लूप में डाल दें। इससे बेल्ट का बचा हुआ हिस्सा अपनी जगह पर रहेगा और चलते समय बार बार बाहर नहीं निकलेगा। अगर बेल्ट में लूप नहीं दिया गया है तो आप बेल्ट के रंग से मैच करता हुआ पतला रबर बैंड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बेल्ट के पास इस तरह लगाएं कि वह आसानी से दिखाई न दे। इससे बेल्ट का एक्स्ट्रा हिस्सा भी सेट रहेगा और लुक भी खराब नहीं लगेगा।
अगर बेल्ट बार बार ढीली हो रही है तो उसे हर थोड़ी देर में खींचकर ठीक करने की बजाय सही होल का इस्तेमाल करें। ऐसा होल चुनें जिसमें बेल्ट कमर पर आराम से फिट हो जाए। बहुत ज्यादा ढीली बेल्ट से कपड़े की फिटिंग बिगड़ सकती है, वहीं बहुत टाइट बेल्ट लंबे समय तक पहनने पर असहज लग सकती है। इसलिए बेल्ट को इस तरह फिट करें कि वह कमर पर आराम से टिकी रहे और चलने फिरने में परेशानी भी न हो।
Updated on:
23 Sept 2026 12:34 pm
Published on:
23 Sept 2026 12:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
