Garba Nail Art: नवरात्रि के पास आते ही गरबा लुक को लेकर महिलाओं में एक्साइटमेंट दिखने लगती है। कौन सा आउटफिट पहनना है, कैसी ज्वेलरी रखनी है और मेकअप कैसा होगा, इसकी तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। अब इसी लुक में नेल आर्ट ट्रेंड भी जुड़ गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर गरबा लुक के साथ नेल्स फ्लॉन्ट करते हुए ट्रांजिशन वीडियो लोग बनाना पसंद कर रहे हैं, जिन्हें यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें महिलाएं कार में बैठकर पहले सिंपल अंदाज में वीडियो शुरू करती हैं और फिर अपने पूरे गरबा लुक के साथ खूबसूरत नेल्स फ्लॉन्ट करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा नेल आर्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो इसे घर पर कुछ आसान चीजों की मदद से बना सकती हैं।