21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / बिना स्ट्रेटनर इस्तेमाल किए भी चाहिए स्ट्रेट और स्मूद लुक? काम आएंगे ये 5 आसान तरीके

बिना स्ट्रेटनर इस्तेमाल किए भी चाहिए स्ट्रेट और स्मूद लुक? काम आएंगे ये 5 आसान तरीके

Hair Straightening Tips: बिना स्ट्रेटनर यूज किए बालों को सीधा करने के साथ ही सॉफ्ट और स्मूद लुक चाहती हैं? तो घर पर ये 5 तरीके अपना सकती है, जो बालों को मैनेजेबल और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 21 Nov 2026, 3:17 PM IST

Hair Straightening Tips

Hair Straightening के लिए Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Heat-Free Hair Straightening Tips: सीधे और सिल्की बाल ज्यादातर लोगों को पसंद आते हैं, लेकिन रोज स्ट्रेटनर इस्तेमाल करके बालों को स्ट्रेट करने से बाल रूखे और फ्रिजी हो सकते हैं। वहीं सैलून में यह ट्रीटमेंट कराना महंगा पड़ता है और उसका मेंटेनेंस भी अलग से करना पड़ता है। ऐसे में कुछ आसान तरीके घर पर अपनाए जा सकते हैं, जिनसे बाल सीधे और स्मूद दिखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके।

1. कूल एयर ब्लो-ड्राई करें

हेयर वॉश करने के बाद बालों को पहले 75 परसेंट तक अपने आप सूखने दें। फिर उन्हें हिस्सों में बांटकर ब्लो ड्रायर की "कूल" सेटिंग पर जड़ों से सिरों की तरफ सुखाएं। ब्लो-ड्राई करते समय ड्रायर को बालों से करीब 6 इंच दूर रखें। इसके बाद फ्लाई-अवे बालों के लिए थोड़ा सा सीरम लगा सकते हैं।

2. हेयर मास्क लगाएं

डीप कंडीशनिंग वाला हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है, जिससे वे पहले की तुलना में ज्यादा सीधे लग सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से हेयर मास्क ले सकते हैं या घर पर एवोकाडो, शहद और दही जैसी चीजों से मास्क बना सकते हैं। इसके अलावा नारियल या बादाम का तेल हल्का गुनगुना करके भी लगा सकते हैं।

3. बालों को रैप करें

बालों को स्ट्रेट करने के लिए सोशल मीडिया पर कई हैक्स वायरल होते हैं, इन्हीं में से एक बालों को रैप करना भी है। इसके लिए अपने बालों को कई हिस्सों में बांट लें। इसके बाद टोपी की तरह बालों को सिर पर रैप करते हुए बॉबी पिन से सिक्योर करें। फिर सिल्क के स्कार्फ से कवर करके रातभर के लिए छोड़ दें। पिन ज्यादा कसकर न लगाएं, वरना जड़ों में खिंचाव पड़ सकता है।

4. हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

बाजार में ऐसे शैंपू, कंडीशनर, लीव-इन प्रोडक्ट्स और सीरम मिलते हैं, जो घुंघराले बालों को थोड़ा स्मूद करके सीधा दिखाने के साथ-साथ उन्हें मैनेजेबल भी बना देते हैं। इन्हें अपने बालों के टाइप के हिसाब से चुन सकते है।

5. बाथरोब की डोरी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बालों को बिना हीट के स्ट्रेट करने के लिए आप बाथरोब को बांधने वाली डोरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हेयर वॉश करने के बाद बालों को करीब 90 फीसदी तक सुखा लें और फिर हेयर सीरम लगाएं। इसके बाद डोरी को ऊपर से लपेटते हुए पूरे बालों में नीचे तक ले आएं। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से बाल सीधे रहते हैं। डोरी को ढीला लपेटें, ज्यादा कसने से बाल टूट सकते हैं।

ध्यान दें, इन नेचुरल हीट-फ्री तरीकों का असर स्ट्रेटनर जैसा नहीं होता और बालों की बनावट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।