14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुर्रियां, डार्क सर्कल और सूजन कम करने में कितना असरदार है केले का छिलका? जानें वजह

Banana Peel Skin Benefits: केले के छिलके को चेहरे पर लगाने से क्या सच में स्किन में सुधार होता है? आइए जानते हैं कि केले के छिलके को स्किन केयर में शामिल करने से झुर्रियां और डार्क सर्कल कम होते हैं या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 14 Nov 2026, 11:08 AM IST

Banana Peel for Skin

Banana Peel के फायदे (representative image) image credit gemini

Banana Peel for Skin: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग रोजाना डे और नाइट स्किन केयर फॉलो करने के साथ ही अलग-अलग तरह के टिप्स भी आजमाते हैं। इन्हीं में से एक केले के छिलके को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ना भी है। इस टिप को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि इससे झुर्रियां कम होती हैं, डार्क सर्कल हल्के पड़ते हैं और त्वचा की सूजन (Skin Inflammation) कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए जानते हैं कि केले का छिलका चेहरे पर लगाने से क्या होता है।

क्या केले का छिलका चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और डार्क सर्कल कम होते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, केले का छिलका चेहरे पर रगड़ने से फायदा होता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। साल 2011 की एक स्टडी में पाया गया था कि केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, और कच्चे केले के छिलके में पके या ज्यादा पके केले के मुकाबले ये ज्यादा मिले। लेकिन किसी चीज में एंटीऑक्सीडेंट होना और उसे स्किन पर रगड़ने से फायदा मिलना, दोनों अलग बातें हैं।

स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों जरूरी हैं?

धूप, धुआं, प्रदूषण और शरीर के नॉर्मल मेटाबॉलिज्म की वजह से फ्री रेडिकल्स बनते हैं। जो स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे स्किन में कोलेजन और इलास्टिन घटने लगते हैं, जिसका असर झुर्रियों, ढीलेपन, टेक्सचर में बदलाव और पिगमेंटेशन के रूप में दिखता है। एंटीऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, इसीलिए स्किन केयर में इनका इस्तेमाल होता है।

क्या केले के छिलके को स्किन केयर में शामिल करना चाहिए?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, केले के छिलके से स्किन केयर में मिलने वाले फायदे बहुत कम हैं। अगर आप स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट चाहते हैं, तो ऐसे प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें जो खास तौर पर स्किन को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

एंटीऑक्सीडेंट के लिए स्किन पर क्या लगा सकते है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, स्किन केयर रूटीन में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करने के लिए विटामिन C एक अच्छा ऑप्शन है। यह एंटी-एजिंग में मदद करता है। इसके अलावा आर्गन ऑयल (Argan Oil) और जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) भी नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट सोर्स माने जाते हैं, जिनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।ध्यान दें, अगर आप इन्हें पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो प्रोडक्ट पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।