13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए? जानिए पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद टेस्ट करने पर मिल सकता है सही रिजल्ट

Pregnancy Test Kab Karein: प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए, ताकि रिजल्ट सही आए? आइए जानते हैं पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद टेस्ट करना बेहतर होता है और शुरुआती प्रेग्नेंसी के संकेत क्या होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 13 Nov 2026, 1:29 PM IST

Pregnancy Test

Pregnancy Test कब करें ? (Representative Image) Image Credit Magnific

Pregnancy Test Kab Karein: फैमिली प्लानिंग करने वाले कपल्स के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आना खुशी की बात होती है। लेकिन कई लोग जब तक डॉक्टर से चेक न करवा लें, तब तक इसे पक्का नहीं मानते। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी की शुरुआत कैसे होती है, टेस्ट कब करना चाहिए, शुरुआती लक्षण कौन-कौन से हो सकते हैं और डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए।

Pregnancy कैसे शुरू होती है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, 28 दिन की साइकिल में ओव्यूलेशन आमतौर पर अगले पीरियड से करीब दो हफ्ते पहले, यानी साइकिल के बीच में होता है। ओव्यूलेशन में ओवरी से एग निकलता है, जो करीब 12 से 24 घंटे तक फर्टिलाइज होने के लिए उपलब्ध रहता है। अगर इस दौरान स्पर्म से मिलन नहीं होता, तो एग शरीर में ही अब्जॉर्ब हो जाता है। अगर इसी विंडो में स्पर्म एग को फर्टिलाइज कर देता है, तो कंसेप्शन हो जाता है। इसके करीब 6 दिन बाद फर्टिलाइज्ड एग यूटरस की लाइनिंग से चिपकता है, जिसे इम्प्लांटेशन कहते हैं। इसके बाद प्लेसेंटा बनना शुरू होता है और करीब 11 दिन बाद शरीर में एचसीजी (hCG) हार्मोन बनने लगता है, जिसे प्रेग्नेंसी हार्मोन भी कहते हैं। ध्यान दें, ये दिन अनुमान के तौर पर बताए गए हैं और हर महिला में थोड़े अलग हो सकते हैं।

घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, अगर पीरियड साइकिल रेगुलर है, तो होम प्रेग्नेंसी टेस्ट आमतौर पर आखिरी पीरियड के पहले दिन से करीब चार हफ्ते बाद प्रेग्नेंसी डिटेक्ट कर सकता है। लेकिन अगर आपके पीरियड टाइम पर नहीं आते, तो संबंध बनाने के दो हफ्ते बाद टेस्ट करना एक ठीक माना जाता है। इसके साथ ही टेस्ट करने से पहले किट पर लिखी एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल का तरीका जरूर देख लें।

प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ महिलाओं में इम्प्लांटेशन स्पॉटिंग यानी हल्की ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा ब्रेस्ट में टेंडरनेस, चक्कर या हल्कापन, थकान, हल्की क्रैंपिंग और खाने की चीजों से स्मेल आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इनमें से कई लक्षण पीरियड आने से पहले भी हो सकते हैं।

किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर पेट के निचले हिस्से में सिर्फ एक तरफ दर्द हो रहा है, खासकर जब साथ में चक्कर आ रहे हों या ब्लीडिंग हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा अगर पीरियड काफी लेट हैं और टेस्ट का रिजल्ट बार-बार नेगेटिव आ रहा है, या रिजल्ट को लेकर आप आश्वस्त नहीं हैं, तब भी गायनेकोलॉजिस्ट से मिल लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। प्रेग्नेंसी या पीरियड से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर गायनेकोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।