UV Lamp: पार्लर या नेल सैलून में जेल मैनीक्योर करवाते समय हाथों को कुछ मिनटों के लिए एक छोटी सी मशीन में रखना पड़ता है, जिससे नेल पॉलिश जल्दी सूख जाती है। इस मशीन से नीली-बैंगनी रोशनी निकलती है और इसे UV लैंप कहते हैं। इस लैंप से निकलने वाली रोशनी को लेकर हुई रिसर्च में सामने आया है कि इससे स्किन कैंसर और समय से पहले एजिंग का खतरा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नेल सैलून के UV लैंप से स्किन कैंसर और एजिंग का खतरा कितना है और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं।