12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thin Hair के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेयरकट, बाल दिखेंगे ज्यादा घने और स्टाइलिश

Best Haircuts For Fine Hair: पतले बालों में भी सही हेयर कट से बालों को स्टाइलिश और घना दिखाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि थिन हेयर वालों को कौन-कौन से हेयर कट ट्राई करने चाहिए और बालों को स्टाइल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 12 Nov 2026, 3:15 PM IST

Haircuts For Fine Hair

Haircuts For Fine Hair (Representative Image) Image Credit Magnific

Haircuts For Thin Hair: घने बालों में चाहे कोई भी हेयर कट कराएं, लगभग सभी अच्छे लगते हैं। लेकिन परेशानी तब होती है जब सिर पर बाल होने के बाद भी हेयर कट अच्छा न लगे। यह परेशानी ज्यादातर पतले बाल (Fine Hair) वाले लोगों को होती है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यहां दिए गए हेयर कट स्टाइल से बाल कटवा सकते हैं और साथ ही टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं।

क्या बाल पतले होना और बाल कम होना एक ही होता है?

बाल कम होना और पतले बाल होना, दोनों अलग-अलग होते हैं। पतले बाल (Fine Hair) में हर बाल की मोटाई कम होती है। वहीं कम बाल (Thinning) में सिर पर बालों की संख्या कम होने लगती है।

पतले बाल हैं तो ट्राई करें ये हेयर कट

हाई फेड (High Fade)

हाई फेड हेयर कट में साइड्स के बाल बहुत छोटे रखे जाते हैं और ऊपर के बाल थोड़े बड़े। इस कंट्रास्ट की वजह से ऊपर के बाल ज्यादा घने और स्ट्रक्चर वाले लगते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक के साथ बालों को घना दिखना चाहते है।

साइड-स्वेप्ट पार्ट (Side-Swept Part)

साइड-स्वेप्ट पार्ट हेयर कट में बालों को एक तरफ कंघी करके सेट किया जाता है। यह हल्के पैच को ढकने में मदद करता है और बालों को थोड़ा टेक्सचर देता है। ऑफिस और पार्टी, दोनों जगह यह लुक चल जाता है। ऐसे में अगर आपके बाल कम दिखते है, तो यह ट्राई कर सकते है।

आइवी लीग (Ivy League)

आइवी लीग साफ-सुथरा, क्लासिक और थोड़ा फॉर्मल कट है। इसमें ऊपर के बाल हल्के लेयर में रखे जाते हैं, जिससे बाल थोड़े ज्यादा घने दिखते हैं। यह ऑफिस, कॉलेज और शादी जैसी जगहों के लिए ट्राई किया जा सकता है।

असिमेट्रिकल हेयर कट (Asymmetrical Cut)

असिमेट्रिकल हेयर कट में बालों को अलग-अलग लंबाई में कटवाया जाता है। इसकी वजह से बालों में टेक्सचर और मूवमेंट आता है, और पतले हिस्से कम नजर आते हैं।

वुल्फ कट (Wolf Cut)

वुल्फ कट थोड़े लंबे, लेयर वाले और बिखरे हुए बालों वाला ट्रेंडी लुक है। लेयर्स की वजह से बाल फुल दिखते हैं। जिन्हें लंबे बाल पसंद हैं, वे इसे ट्राई कर सकते हैं।

पतले बालों को घना दिखाने के स्टाइलिंग टिप्स

  • गीले बालों में हल्का वॉल्यूमाइजिंग प्रोडक्ट लगाएं।
  • ब्लो-ड्राई करते वक्त सिर को नीचे करें। इससे बालों की जड़ें ऊपर उठती हैं और वॉल्यूम आता है। ड्रायर को मीडियम हीट पर रखें और आखिर में कूल सेटिंग का इस्तेमाल करें।
  • रोज एक ही तरफ मांग निकालने की जगह थोड़े-थोड़े दिनों में पार्टिंग की साइड बदलें।
  • हर 3 से 4 हफ्ते में ट्रिम करवाने से बालों का शेप बना रहता है।
  • हल्के और वॉल्यूम देने वाले शैंपू चुनें।