11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठंड में क्यों होने लगती है त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते? जानें विंटर रैश के कारण

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में विंटर रैश की समस्या क्यों बढ़ जाती है? आइए जानते हैं इसके कारण और त्वचा को खुजली व रूखेपन से बचाने के उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 11 Nov 2026, 4:01 PM IST

Winter Rash

Winter Rash के कारण (Representative Image) Image Credit Magnific

Winter Rash: सर्दियों का मौसम आते ही हवा में ठंडक बढने के साथ ही नमी की कमी हो जाती है, जिसके चलते स्किन खिंची-खिंची लगने के साथ ही रूखापन भी बढ जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों की स्किन लाल होने के साथ ही उस पर पपडी जमने लगती है और खुजली भी बढ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

विंटर रैश क्या होता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, विंटर रैश तब होता है जब हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन की बाहरी सुरक्षा परत (स्किन बैरियर) कमजोर हो जाती है और स्किन में भी नमी कम हो जाती है।

विंटर रैश होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

विंटर रैश होने पर आमतौर पर स्किन पर ये लक्षण दिख सकते हैं-

  • स्किन का लाल होना
  • खुजली
  • पपडी या परत उतरना
  • स्किन फटी-फटी सी दिखना
  • छूने या कपडे रगडने पर जलन या चुभन
  • कभी-कभी दाने, छाले या सूजन

किन लोगों को विंटर रैश ज्यादा होता है?

सेंसिटिव स्किन वालों के अलावा जिन्हें एक्जिमा, रोसेशिया, डर्मेटाइटिस, एलर्जी या अस्थमा की दिक्कत है, उन्हें यह ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा उम्र के लोगों में भी यह देखा जाता है, क्योंकि उनकी स्किन में तेल कम बनता है। साथ ही, धूप से झुलसी स्किन में भी यह परेशानी हो सकती है।

विंटर रैश से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

  • ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें
  • ज्यादा गर्म पानी से लंबे समय तक न नहाएं
  • हर बार नहाने या हाथ-पैर धोने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं
  • खुजली होने पर नाखून से न खुजलाएं, इससे स्किन फट सकती है और इन्फेक्शन हो सकता है
  • बिना खुशबू वाला साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करें
  • कपडे ढीले और हल्के पहनें। ऊनी या बहुत मोटे कपडे सीधे स्किन पर पहनने से बचें
  • बाहर निकलते समय हाथों में दस्ताने पहनें
  • सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाएं
  • अंगीठी, हीटर या अलाव के सामने ज्यादा देर न बैठें

विंटर रैश कितने दिन रहता है?

विंटर रैश तब तक रह सकता है जब तक स्किन की सही देखभाल न हो, या मौसम में नमी बढने और ठंड कम होने तक। सही देखभाल करने पर कई लोगों को आराम मिल जाता है।

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर देखभाल करने से भी आराम न मिले, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा खुजली इतनी हो कि रात को नींद खुल जाए, स्किन से पानी या पस रिसने लगे, स्किन पर पपडी जम जाए, सूजन आ जाए या बुखार हो, तो बिना देरी डॉक्टर को दिखाएं।

डिस्क्लेमर: इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। स्किन से जुडी कोई भी परेशानी होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।