13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से कितने दिन पहले करवाना चाहिए फेशियल? ब्राइडल ग्लो के लिए जानें टिप्स

Bridal Facial Tips: शादी की डेट पास आ गई है इसलिए फेशियल कराने की सोच रही हैं, तो जल्दबाजी में कहीं से भी कोई फेशियल कराने से बचें। आइए जानते हैं ब्राइडल ग्लो के लिए फेशियल कराने का सही समय, स्किन के अनुसार विकल्प और जरूरी सावधानियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:15 PM IST

Bridal Facial Tips

Bridal Facial Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Pre-Wedding Facial: शादी की डेट तय होते ही ज्यादातर दुल्हनों के मन में पहला सवाल यही आता है कि फेशियल कब कराएं और कौन सा कराएं। कोई कहता है कि शादी से एक दिन पहले करवाओ, तो कोई सलाह देता है कि महीनों पहले से शुरू करो। ऐसे में कई बार जल्दबाजी में ऐसा फेशियल करवा लिया जाता है जो स्किन को सूट नहीं करता। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्री-वेडिंग फेशियल कब शुरू करना चाहिए, फेशियल कराते वक्त क्या ध्यान रखना चाहिए और डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए।

प्री-वेडिंग फेशियल की जरूरत क्यों पड़ती है?

फेशियल स्किन की सफाई करने, डेड स्किन हटाने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे मेकअप अच्छे से सेट होने में मदद मिल सकता है। फेशियल का असर हर किसी के स्किन टाइप और उम्र पर निर्भर करता है। इसलिए प्री-वेडिंग फेशियल आपके स्किन के हिसाब से कस्टमाइज होने चाहिए।

प्री-वेडिंग फेशियल कब शुरू करना चाहिए?

दुल्हनों को शादी से कुछ हफ्ते या कुछ महीने पहले फेशियल शुरू कर देना चाहिए, ताकि स्किन पर उसका असर समय के साथ दिख सके। इसके अलावा, अगर स्किन पर एक्ने, पिगमेंटेशन या दाग जैसी कोई खास परेशानी है, तो उसके लिए पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है। शादी से ठीक पहले आखिरी फेशियल कितने दिन पहले करवाना चाहिए, इस पर अलग-अलग एक्सपर्ट की अलग-अलग राय हो सकती है। ऐसे में आपके लिए क्या सही है, इसकी टाइमिंग अपनी स्किन के हिसाब से तय करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट या अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से पूछ लें। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो सबसे सुरक्षित रास्ता यही है कि फेशियल वही चुनें, जो आप पहले करवा चुकी हों और जो आपकी स्किन को सूट कर चुका हो। शादी के बहुत करीब कोई नया ट्रीटमेंट आजमाने से बचें।

फेशियल कराते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?

  • फेशियल करवाने वाली जगह साफ-सुथरी हो और इस्तेमाल होने वाले टूल्स स्टरलाइज हों।
  • अगर आप एक्ने की दवा या रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो फेशियल से पहले एस्थेटिशियन या डॉक्टर को बता दें।
  • नया फेशियल या प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
  • फेशियल के बाद धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, खासकर अगर कोई पील या लेजर वाला ट्रीटमेंट करवाया है।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर फेशियल या किसी ट्रीटमेंट के बाद स्किन पर तेज जलन, लगातार लालिमा, सूजन, दाने या रैशेज आ जाएं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इसके अलावा अगर एक्ने, पिगमेंटेशन या सेंसिटिव स्किन की परेशानी है और शादी में कुछ ही महीने बचे हैं, तो फेशियल बुक करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।