
Children's Day Wishes (Representative Image) Image Credit Magnific
Children's Day Wishes and Pandit Jawaharlal Nehru Quotes: हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। ऐसे में बाल दिवस के मौके पर यहां दिए गए शुभकामनाएं और प्रेरणादायक कोट्स सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
1. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।
2. नागरिकता देश की सेवा में होती है।
3. एक सिद्धांत वास्तविकता के साथ संतुलित किया जाना चाहिए।
4. अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।
5. महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते।
6. हकीकत हमेशा हकीकत ही रहेगी और आपके नापसंद करने से गायब नहीं होगी।
7. संकट के समय में छोटी से छोटी चीज का भी महत्व होता है।
8. संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।
9. जो आदमी अपने आपको ज्यादा गुणी दिखाता है, वह सबसे कम गुणी होता है।
10. लोगों की कला उनके दिमाग का सही आईना है।
11. हमारी सबसे बड़ी कमी है कि हम करने की बजाय बातें ज्यादा करते हैं।
12. बच्चों के साथ समय बिताना सबसे बड़ा उपहार है।
13. बच्चों की भावनाओं को समझना और सम्मान देना सीखें।
14. विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
15. एक महान कार्य में लगन और कुशलतापूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफलता जरूर मिलती है।
16. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।
17. दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।
18. जीवन विकास का सिद्धांत है, स्थिर रहने का नहीं।
19. सह-अस्तित्व का केवल एक विकल्प है, सह-विनाश।
20. यदि पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर और गरीब को और गरीब बना देंगी।
21. हर बच्चे को मिले खुला आसमान,
अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार,
शिक्षा, संस्कार और प्यार से रोशन हो उसका संसार।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
22. बचपन को बोझ नहीं, उड़ान दीजिए,
हर नन्हे सपने को नई पहचान दीजिए।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
23. बच्चों के सपनों को कभी छोटा मत समझिए,
इन्हीं सपनों में देश का आने वाला कल बसता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
24. नन्हे कदम जब सही राह पर चलते हैं,
तभी देश के सुनहरे भविष्य के रास्ते निकलते हैं।
25. हर बच्चे को सवाल करने की आजादी मिले,
अपनी सोच और समझ को आगे बढ़ाने का अवसर मिले।
26. बच्चों को सिर्फ अच्छे अंक लाना न सिखाएं,
उन्हें अच्छा इंसान बनना भी सिखाएं।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
27. बचपन में मिले संस्कार जीवनभर साथ निभाते हैं,
प्यार और शिक्षा से ही मजबूत व्यक्तित्व बन पाते हैं।
28. हर बच्चे की प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिले,
उसे अपनी मंजिल चुनने का पूरा आसमान मिले।
29. बच्चों की हंसी में खुशहाल कल की तस्वीर नजर आती है,
उनकी बेहतर परवरिश ही देश की असली पूंजी कहलाती है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
30. बच्चों को सुरक्षित बचपन और बेहतर शिक्षा का उपहार दें,
उनके सपनों को पंख देकर आगे बढ़ने का अधिकार दें।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
31. बचपन की मुस्कान और मासूमियत ही जिंदगी की सबसे खूबसूरत पूंजी है। बाल दिवस की शुभकामनाएं।
Little smiles, big dreams, and endless possibilities. Happy Children's Day!
32. हर बच्चे के सपनों को उड़ान मिले और उसे अपनी पहचान बनाने का मौका मिले। हैप्पी चिल्ड्रन्स डे।
Every child deserves the freedom to dream and the opportunity to shine. Happy Children's Day!
33. बचपन की शरारतें, मासूमियत और खिलखिलाहट ही जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं।
Innocence, laughter, and little mischief make childhood truly magical.
34. हर बच्चा खास है और उसका हर सपना अनमोल है। आइए, उनके सपनों को पंख दें।
Every child is special, and every dream deserves a chance to come true.
35. बच्चों की हंसी से खूबसूरत कोई संगीत नहीं और उनकी मुस्कान से प्यारी कोई खुशी नहीं।
Nothing sounds sweeter than a child's laughter or shines brighter than their smile.
36. बचपन को खुलकर जीने दें, क्योंकि यही जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर है।
Let every child enjoy the magic of childhood and create memories that last forever.
37. आज के बच्चे ही कल के सपनों को हकीकत में बदलेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
Today's children are tomorrow's dreamers, leaders, and changemakers.
38. नन्हे कदम, बड़े सपने और आसमान छूने का हौसला। हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
Little steps, big dreams, and the courage to reach for the sky.
39. बच्चों को प्यार, सम्मान और सही शिक्षा देना ही उनके बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी शुरुआत है।
Love, respect, and education are the greatest gifts we can give every child.
40. चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और स्नेह को याद करते हुए सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Remembering Chacha Nehru's love for children. Wishing everyone a very Happy Children's Day!
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Nov 2026, 8:54 PM IST
Published on:
13 Nov 2026, 8:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




