20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / पहले कंडीशनर फिर शैंपू! बाल धोने का ये नया तरीका क्या दे सकता है घना और वॉल्यूमफुल लुक

पहले कंडीशनर फिर शैंपू! बाल धोने का ये नया तरीका क्या दे सकता है घना और वॉल्यूमफुल लुक

Reverse Hair Washing: रिवर्स हेयर वॉशिंग इन दिनों चर्चा में है। आइए जानते हैं, बाल धोने का यह तरीका कैसे काम करता है और किन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 20 Nov 2026, 4:25 PM IST

Reverse Hair Washing

Reverse Hair Washing कैसे करें (Representative Image) Image Credit Magnific

Hair Care Tips: बाल धोते समय ज्यादातर लोग पहले शैंपू करते हैं और फिर कंडीशनर लगाते हैं। इससे बाल साफ भी हो जाते हैं और मुलायम भी लगते हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर बाल धोने का एक नया तरीका चर्चा में है, जिसे रिवर्स हेयर वॉशिंग कहा जा रहा है। इसमें शैंपू से पहले कंडीशनर लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये तरीका क्या है और इससे बालों पर क्या असर पड़ता है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग कैसे करते हैं

हेयर वॉश के लिए आम तरीके में पहले शैंपू से बाल साफ किए जाते हैं और उसके बाद कंडीशनर लगाया जाता है। रिवर्स हेयर वॉशिंग में ये क्रम बदल जाता है। पहले गीले बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाकर कुछ देर छोड़ा जाता है, फिर हल्का धोकर शैंपू किया जाता है। ऐसा करने के पीछे सोशल मीडिया क्रिएटर्स का दावा है कि बाल मुलायम भी रहते हैं और कंडीशनर बालों में न रहने से बाल चिपके हुए नहीं दिखते हैं।

रिवर्स हेयर वॉशिंग कैसे काम करता है

शैंपू का काम स्कैल्प और बालों से तेल, पसीना, धूल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट की परत साफ करना है। कंडीशनर का काम बालों की ऊपरी लेयर को चिकना करना है, ताकि बाल कम उलझें और मुलायम लगें। जब कंडीशनर पहले लगाया जाता है, तो उसके बाद किया गया शैंपू उसका कुछ हिस्सा धो देता है। इसी वजह से बाल हल्के रहते हैं।

किन लोगों को रिवर्स हेयर वॉशिंग से फायदा हो सकता है

जिन लोगों के बाल काफी पतले होते हैं या कम घने होते हैं, उनके लिए ये तरीका अच्छा हो सकता है। कंडीशनर पहले लगाने से बाल मुलायम भी रह सकते हैं और शैंपू करने की वजह से साफ भी रहेंगे, जिससे बाल कम चिपके दिख सकते हैं।

रिवर्स हेयर वॉशिंग किन लोगों को नहीं करनी चाहिए

जिनके बाल बहुत रूखे, मोटे, घुंघराले या कलर और केमिकल ट्रीटमेंट से कमजोर हो चुके हैं, उन्हें ज्यादा कंडीशनिंग की जरूरत होती है। रिवर्स वॉशिंग में शैंपू कंडीशनर का हिस्सा धो देता है, जिससे ऐसे बाल और रूखे या उलझे हुए लग सकते हैं। ऐसे में पुराना तरीका ही बेहतर रहता है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग करने का तरीका क्या है

सबसे पहले बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह गीला करें। फिर थोड़ा सा कंडीशनर लेकर बालों की बीच की लंबाई और सिरों पर लगाएं। जड़ों और स्कैल्प पर भारी कंडीशनर लगाने से बचें। उंगलियों या चौड़े दांतों वाली कंघी से हल्के हाथ से उलझन खोलें, गीले बाल आसानी से टूट जाते हैं, इसलिए खींचें नहीं। कंडीशनर को उतनी ही देर छोड़ें जितना प्रोडक्ट पर लिखा हो, आमतौर पर कुछ मिनट काफी होते हैं। इसके बाद बालों को हल्का धो लें और स्कैल्प पर शैंपू लगाकर उंगलियों के पोरों से मसाज करें, नाखूनों से नहीं। शैंपू का झाग बालों की लंबाई पर अपने आप बहने दें, उन्हें जोर से रगड़ें नहीं। आखिर में बालों को अच्छी तरह धो लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प न मानें। बालों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लें।