19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / सर्दियों में होंठ और एड़ियां फटने की समस्या से हैं परेशान? राहत पाने के लिए आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स

सर्दियों में होंठ और एड़ियां फटने की समस्या से हैं परेशान? राहत पाने के लिए आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स

Cracked Lips Care Tips: सर्दियों में होंठ फटने और एड़ियों में दरारें पड़ने से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं इससे जुड़े स्किन केयर टिप्स और जरूरी सावधानियां।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 19 Nov 2026, 9:14 PM IST

Cracked Lips and Heels Care Tips

Cracked Lips and Heels के लिए Care Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Cracked Heels  Care Tips: ठंड का मौसम शुरू होते ही कई लोगों के होंठ सूखकर फटने लगते हैं और एड़ियों में दरारें दिखने लगती हैं। शुरुआत में ये सिर्फ हल्का रूखापन लगता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर दर्द और जलन होने लगती है, और कई बार खून भी आ जाता है। अगर आप भी इन दिनों इसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो यहां दी गई टिप्स आपके काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि होंठ और पैर फटने पर क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए।

होंठ फटने पर क्या करना चाहिए

  • सादा लिप बाम लगाएं: पेट्रोलियम जेली, शिया बटर या बीवैक्स जैसी चीजों से बनने वाला सादा लिप बाम दिन में कई बार लगाएं। खासकर रात को सोने से पहले जरूर लगाएं।
  • एसपीएफ वाला लिप बाम इस्तेमाल करें: धूप से भी होंठ सूखकर काले पड़ सकते हैं और हवा से भी रूखे हो सकते हैं। इसलिए बाहर जाते समय एसपीएफ वाला लिप बाम लगाएं।
  • पानी पीते रहें: सर्दी में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है।
  • कमरे में नमी रखें: अगर कमरा बहुत सूखा है, तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
  • घरेलू उपाय: अगर आप कोई घरेलू उपाय करना चाहते हैं, तो प्योर घी या नारियल तेल से होंठों की मसाज भी कर सकते हैं। लेकिन पहली बार लगाने पर थोड़ा सा लगाकर पैच टेस्ट कर लें कि कोई जलन या एलर्जी तो नहीं हो रही।

होंठ फटने पर क्या न करें

  • होंठ बार-बार चाटें नहीं। थूक सूखने पर होंठ और ज्यादा रूखे हो जाते हैं।
  • होंठ पर जमी पपड़ी को नोचें या खींचें नहीं। इससे खून आ सकता है और जख्म बढ़ सकता है।
  • नींबू, टूथपेस्ट जैसे घरेलू उपाय या किसी भी खट्टी या तेज चीज को होंठ पर न लगाएं। इससे जलन और बढ़ सकती है।
  • ज्यादा तेज खुशबू वाले लिप बाम इस्तेमाल करने से बचें।
  • बहुत मैट और लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक सूखे होंठों पर न लगाएं।

एड़ियां फटने से बचने के लिए क्या करें?

  • पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं: हफ्ते में एक-दो बार 10-15 मिनट के लिए पैर गुनगुने पानी में रखें। पानी बहुत गर्म न हो।
  • पैर अच्छे से सुखाएं: खासकर उंगलियों के बीच की जगह, वरना नमी से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
  • हल्के हाथ से रगड़ें: भीगी हुई एड़ियों पर प्यूमिस स्टोन या फुट फाइल से हल्का दबाव देकर रगड़ें। इसे हफ्ते में एक-दो बार से ज्यादा न करें।
  • मॉइश्चराइज करें: रात को सोने से पहले यूरिया वाली फुट क्रीम, कोई मोटी क्रीम या पेट्रोलियम जेली लगाएं और ऊपर से सूती मोजे पहन लें। इससे नमी रातभर बनी रहती है।
  • सही जूते-चप्पल पहनें: नरम सोल वाले और पैर को अच्छे से सपोर्ट देने वाले जूते या चप्पल चुनें। घर में भी नंगे पैर चलने से बचें।

एड़ियां फटने पर क्या नहीं करना चाहिए?

  • ब्लेड, चाकू या कैंची से एड़ियों की मोटी स्किन खुद न काटें। इससे जख्म और इन्फेक्शन हो सकता है।
  • बहुत गर्म पानी में देर तक पैर न रखें, इससे स्किन और रुखी होती है।
  • रुखे पैर को रोज जोर से रगड़ने से बचें।
  • दरारों में नींबू, सिरका या कोई भी तेज चीज न लगाएं।
  • पीछे से खुली या बहुत पतली चप्पल रोज न पहनें, क्योंकि इनसे एड़ियों पर दबाव और रूखापन बढ़ता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पहली बार कोई नई क्रीम या बाम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट करके देख लें कि वो स्किन को सूट कर रहा है या नहीं।
  • लिप केयर के लिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो होंठों के लिए ही बने हों।
  • बच्चों या बुजुर्गों में दरारें ठीक न हों, तो खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।