19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / सरोगेसी से पिता बने तुषार कपूर को पसंद है देसी खाना, खाने में आज भी पसंद हैं बचपन की ये डिशेज

सरोगेसी से पिता बने तुषार कपूर को पसंद है देसी खाना, खाने में आज भी पसंद हैं बचपन की ये डिशेज

Tusshar Kapoor: अभिनेता तुषार कपूर 20 नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी के अनछुए पहलू, सिंगल फादर बनने का सफर और खाने-पीने से जुड़ी दिलचस्प पसंद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 19 Nov 2026, 9:03 PM IST

Tusshar Kapoor

Tusshar Kapoor (file photo) image credit instagram/tusshark89

Tusshar Kapoor : अभिनेता और प्रोड्यूसर तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। इस साल उनका जन्मदिन खास है, क्योंकि वो 50 साल के हो रहे हैं। तुषार कपूर को ज्यादातर लोग 'गोलमाल' सीरीज के लकी के रोल से जानते हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा वो अपनी सिंगल पेरेंटिंग और खाने के शौक को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। आइए एक्टर के बर्थडे पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

सरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले पहले बॉलीवुड सेलेब्स

साल 2016 में तुषार सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पिता बने और सिंगल पेरेंट की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें बॉलीवुड के पहले सेलेब्स में से एक माना जाता है, जिन्होंने शादी किए बिना सरोगेसी के जरिए पिता बनने का फैसला लिया। बाद में उन्होंने इस सफर पर किताब ‘Bachelor Dad: My Journey to Fatherhood and More’ भी लिखी।

खाने के शौक के साथ भी रहा जा सकता है हेल्दी

एक इंटरव्यू में तुषार ने बताया कि वो हमेशा से खाने के शौकीन रहे हैं। उनका कहना था कि अब वो पहले जितना नहीं खाते, लेकिन खाना उनकी जिंदगी में आज भी खास जगह रखता है। वो डाइटिंग की जगह माइंडफुल ईटिंग को अपनाते हैं, यानी सही चीज, सही मात्रा में और खाने का मजा खोए बिना। 

मां डिसाइड करती हैं खाने में क्या बनेगा

खाने के बारे में बात करते हुए एक्टर तुषार ने बताया कि उनके बचपन में घर में खाना हमेशा सादा बनता था। वो पंजाबी खाना खाकर बड़े हुए, लेकिन वो आम राजमा-चावल या बटर चिकन वाला खाना नहीं था। घर में रोज क्या बनेगा, ये उनकी मां शोभा कपूर तय करती थीं। खाना हमेशा भारतीय और संतुलित रहता था, जिसमें दाल, सब्जी, फुलका और चिकन होता था। नाश्ते में कभी सैंडविच बनता था, तो कभी दाल पकवान। लंच में भरवां पराठे के बिना बात नहीं बनती थी, और साथ में आलू, गोभी, पनीर जैसी सब्जियां भी रहती थीं। बचपन की उनकी सबसे पसंदीदा डिश हरे मसाले में बनी पॉम्फ्रेट मछली थी, जिसका वो बड़ी बेसब्री से इंतजार करते थे। आज भी उनके लिए कढ़ी-चावल या दही-चावल के साथ एक सब्जी सबसे बड़ा कंफर्ट फूड है।