
Winter में न करें ये Skin Care Mistakes (Representative Image) Image Credit Magnific
Moisturizer Mistakes: सर्दी में स्किन रूखी और खिंची-खिंची सी कुछ लोगों को महसूस होने लगती है। इससे बचने के लिए लोग स्किन केयर में मॉइस्चराइजर शामिल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की समस्या मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी बनी रहती है, जिससे उन्हें लगता है कि मॉइस्चराइजर खराब है। जबकि कई बार दिक्कत क्रीम में नहीं, बल्कि कुछ छोटी आदतों में होती है, जिनकी वजह से ये परेशानी हो रही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 7 स्किन केयर गलतियों के बारे में, जिनकी वजह से मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन रूखी या खिंची-खिंची लग सकती है।
सर्दी में गर्म पानी से मुंह धोना अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। इसके बाद अगर चेहरा धोते ही सही मॉइस्चराइजर न लगाया जाए, तो खिंचाव पहले से बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
कई लोगों को लगता है कि जितना हार्ड और झाग वाला फेस वॉश इस्तेमाल करेंगे, चेहरा उतना ही साफ होता है। जबकि ऐसा करने से स्किन ड्राई हो जाती है। इससे बचने के लिए हल्का, बिना खुशबू वाला क्लींजर चुनें। अगर चेहरा धोते ही खिंचने लगे, तो फेस वॉश बदल दें।
बहुत से लोग चेहरा धोकर पूरा सुखा लेते हैं और उसके कुछ देर बाद क्रीम लगाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। चेहरा धोने के बाद तौलिए से हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं और स्किन हल्की गीली रहते ही मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे नमी त्वचा में टिकी रहती है।
हर मौसम और हर स्किन के लिए एक ही क्रीम काम नहीं करती। गर्मी में जो हल्का लोशन ठीक लगता था, वो सर्दी में कम पड़ सकता है। रूखी स्किन को ज्यादा पोषण वाली क्रीम की जरूरत होती है। इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
डेड स्किन हटाना अच्छी बात है, लेकिन रोज स्क्रब वाले प्रोडक्ट लगाना त्वचा की सुरक्षा परत को कमजोर कर देता है। जिससे स्किन में जलन, लालिमा और खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर आपकी स्किन पहले से रूखी है, तो कुछ समय के लिए स्क्रब करना बंद कर दें।
रेटिनॉल, विटामिन C, एक्सफोलिएटिंग एसिड जैसे कई सीरम, कुछ लोग एक साथ चेहरे पर लगा लेते हैं। इससे फायदा कम और परेशानी ज्यादा होने का डर रहता है। अगर स्किन पहले से रुखी है, तो स्किन केयर रूटीन को सिंपल कर दें। नया प्रोडक्ट एक बार में एक ही शुरू करें और हर बार पैकेट पर लिखे निर्देश जरूर पढ़ें। बार-बार प्रोडक्ट बदलने से बचें।
सर्दी में धूप तेज नहीं लगती, इसलिए कई लोग सनस्क्रीन लगाना बंद कर देते हैं। जबकि सर्दी में भी धूप का असर रहता है और ये स्किन का रूखापन और जलन बढ़ा सकता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो ऐसी सनस्क्रीन चुनें जिसे लगाने पर जलन या चुभन न हो।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




