21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / बेटी के तिलक में अनंत सिंह ने चढ़ाए सोने-चांदी के बर्तन, नोटों की गड्डी, डिफेंडर और 150 तरह के फल और मिठाइयां

बेटी के तिलक में अनंत सिंह ने चढ़ाए सोने-चांदी के बर्तन, नोटों की गड्डी, डिफेंडर और 150 तरह के फल और मिठाइयां

Shivangi Singh Tilak Ceremony: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक में दूल्हे को मिले तोहफे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लग्जरी गाड़ियों से लेकर फल, मिठाइयों और चांदी के बर्तनों तक, जानें तिलक में क्या-क्या दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 21 Nov 2026, 11:30 AM IST

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Tilak

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Tilak(screenshot) image credit instagram/m_k_bhai_7800/namaste_public45/abhaytufani1

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Tilak: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह के तिलक के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 25 नवंबर को होने वाली शादी से पहले 20 नवंबर को तिलक की रस्म हुई। इसमें डिफेंडर के साथ ही चांदी के बर्तन, सोने-चांदी के चम्मच, फल-मिठाइयां और कपड़े जैसी कई चीजें चढ़ाई गईं। आइए जानते हैं तिलक में क्या-क्या चढ़ाया गया।

चांदी की ट्रे, कप, थाली और गिलास ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर इस समय तिलक में सोने-चांदी के बर्तन चढ़ाए जाने का दावा करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में चांदी की ट्रे, 6 कप का सेट, थाली और गिलास दिख रहे हैं। इनके अलावा फोर्क, टी स्पून और स्पून सेट से भरा एक बॉक्स भी नजर आ रहा है।

150 तरह के फल और मिठाइयां

तिलक से जुड़े एक दूसरे वायरल वीडियो में केले, सेब जैसे फलों के साथ मिठाइयां और दूसरी चीजें सजी हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि तिलक में करीब 150 तरह के फल और मिठाइयां चढ़ाई गईं।

दामाद को फूलों से सजी डिफेंडर गिफ्ट की गई

शादी से पहले अनंत सिंह के पटना वाले घर पर दो नई गाड़ियां पहुंची थीं, एक सफेद लैंड रोवर डिफेंडर और दूसरी बीएमडब्ल्यू। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिफेंडर होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को तिलक में गिफ्ट किए जाने की बात कई दिनों से चल रही थी। कल फूलों से सजी डिफेंडर तिलक के सामान के साथ उस रिसॉर्ट पर पहुंची, जहां तिलक की रस्म हुई।

500 रुपये के नोटों की गड्डी और कपड़े

डिफेंडर और फलों के साथ ही तिलक कार्यक्रम के एक दूसरे वीडियो में दुल्हन के भाई दूल्हे को हार पहनाने के बाद एक थाली देते दिख रहे हैं, जिसमें फलों के साथ कपड़े और 500 रुपये के नोटों की गड्डी रखी है।

दक्षिणा नहीं, सम्मान ही काफी है

तिलक कराने वाले पंडित जी से दक्षिणा के बारे में पूछे जाने पर बताया जा रहा है कि उन्हें अलग से दक्षिणा की जरूरत नहीं है, जो सम्मान मिला है वही उनके लिए काफी है। लेकिन जैसे "छोटे सरकार" का नाम अनंत है, वैसे ही दक्षिणा भी अनंत मिली है।

खाने में क्या-क्या रहा

तिलक में आए मेहमानों के लिए खाने का भी खास इंतजाम था। मिठाइयों में रसगुल्ला और गुलाब जामुन जैसी कई मिठाइयां होने के साथ ही चावल, पूड़ी और सलाद जैसी कई डिशेज भी शामिल थीं।