सिर्फ गोल बिंदी लगाने के बजाय आप ज्योमेट्रिक डिजाइन वाली बिंदी भी ट्राई कर सकती हैं। डॉट्स, छोटी लाइनों या अलग आकार वाली बिंदियां ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ सकती हैं। आप माथे के बीच में एक बिंदी लगाने के साथ उसके आसपास छोटे छोटे डॉट्स लगाकर भी डिजाइन बना सकती हैं। हालांकि, डिजाइन चुनते समय ध्यान रखें कि वह आपके चेहरे और आउटफिट के हिसाब से ज्यादा भारी न लगे।