28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरबा लुक को बनाएं खास, चूड़ी, बिंदी, घुंघरू और रंग बिरंगी लेस से बनाएं ये 4 हेयर स्टाइल

Navratri 2026: गरबा लुक को पूरा करने के लिए घुंघरू, रंग बिरंगी लेस और बिंदियों से आसानी से बनाएं यहां बताए गए खूबसूरत हेयर स्टाइल। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका।
2 min read
Google source verification
Garba Hairstyle, Navratri Hairstyle

Garba Hairstyle (Screenshot) image credit instagram/ shreyaa.siddhartharora/jignasha_choudhary/nisha_makeover06 and gemini

Garba Hairstyle: शारदीय नवरात्रि 2026 आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए गरबा खेलने की प्रैक्टिस में भी लोग जुट गए हैं। गरबा नाइट के लिए ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप के साथ हेयर स्टाइल भी पूरे लुक का खास हिस्सा होती है। ऐसे में अगर आप इस बार गरबा खेलने के लिए कुछ अलग और ट्रेंडी हेयर स्टाइल बनाने की सोच रही हैं, लेकिन ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए हेयर स्टाइल बना सकती हैं। कुछ आसान तरीकों और छोटी छोटी चीजों की मदद से आप अपने बालों को गरबा ड्रेस के साथ खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आसान और ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में।

घुंघरू वाली चूड़ी से बनाएं हेयर स्टाइल

घुंघरू वाली चूड़ी से हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले आगे के बालों का थोड़ा सा हिस्सा लें और रबर बैंड की मदद से एक पोनी बना लें। इसके बाद घुंघरू वाली चूड़ी लें और चूड़ी के एक हिस्से से बालों को ऊपर की तरफ निकालें। अब इसके दूसरे तरफ एक और चूड़ी लगाकर बालों को दोनों के बीच से बाहर निकालें। बालों की लंबाई के हिसाब से इसी तरह चूड़ियां लगाते जाएं, जिससे बालों में एक लंबी चेन जैसी डिजाइन बन जाए। आखिर में इसे छोटी हेयर पिन या रबर बैंड से अच्छी तरह सुरक्षित कर दें। बालों को थोड़ा फुलाने के लिए चूड़ियों के बीच में फंसे बालों को हल्का सा बाहर की तरफ खींच सकते हैं। इससे हेयर स्टाइल और भी अच्छी लगेगी।

मल्टीकलर हेयर स्टाइल

अगर आप अपने गरबा लहंगे या ड्रेस से मैच करती हुई हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो यह तरीका काफी आसान है। सबसे पहले बालों में बीच से मांग निकालें और आगे की तरफ दोनों ओर से पतली पतली तीन से चार चोटियां बना लें। अब इन चोटियों पर अपनी ड्रेस से मैच करती हुई अलग अलग रंग की बिंदियां लगा दें। इसके बाद सभी चोटियों को पीछे की तरफ ले जाकर एक रबर बैंड से बांध दें। यह हेयर स्टाइल देखने में रंगीन और गरबा के माहौल के लिए काफी अच्छी लगेगी।

मल्टीकलर लेस हेयर स्टाइल

आजकल बालों में रंग बिरंगी लेस का इस्तेमाल करके बनाई गई हेयर स्टाइल भी काफी पसंद की जा रही हैं। अगर आप भी इस तरह की हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस से मिलते जुलते रंग की एक चौड़ी और एक पतली लेस ले सकती हैं। सबसे पहले बालों में बीच से मांग निकालें और दोनों तरफ पतली लेस के साथ बालों की छोटी चोटियां बनाएं। इसके बाद पीछे के सभी बालों को एक साथ रबर बैंड से बांध लें और उन्हें दो हिस्सों में बांटकर दो चोटियां बना लें। अब चौड़ी लेस को दोनों चोटियों पर लपेटें। आखिर में दोनों चोटियों को आपस में गूंथकर एक साथ ब्रेड बना लें और रबर बैंड से बांध दें। इससे बालों को गरबा ड्रेस के साथ एक अलग और रंगीन लुक मिलेगा।

घुंघरू वाली हेयर स्टाइल

अगर आप बालों में घुंघरू का इस्तेमाल करके कुछ अलग करना चाहती हैं तो यह हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। सबसे पहले आगे के बालों से पतली पतली चोटियां बनाएं और उन्हें पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद पीछे के बालों का एक हल्का सा मेसी बन बना लें। अब छोटी छोटी हेयर पिन में लगे घुंघरुओं को इन चोटियों में अच्छी तरह लगा दें। बालों में लगे छोटे घुंघरू इस हेयर स्टाइल को गरबा और नवरात्रि के लिए खास लुक दे सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य