11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janhvi Kapoor के 5 आसान हेयर स्टाइल, जो साड़ी से लेकर गाउन तक में देंगे स्टाइलिश लुक

Janhvi Kapoor Inspired Hairstyles: अगर आप ट्रेंड के साथ ही आसानी से बनने वाली हेयर स्टाइल खोज रही हैं, जिसमें आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही गर्मी से भी बची रहें, तो यहां दिए गए 5 स्टाइल को आप रिक्रिएट कर सकती हैं।

3 min read
Google source verification
Trendy Summer Hairstyle Ideas, Latest Bollywood Celebrity Hairstyles

Janhvi Kapoor Inspired आसान हेयर स्टाइल लुक-image credit instagram-janhvikapoor

Janhvi Kapoor Inspired 5 Easy Hairstyles: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) में कुछ आपत्तिजनक और बोल्ड सीन को लेकर हुए विवाद के कारण ट्रेंड में हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और फैशन के चलते भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसलिए आज की स्टोरी में हम एक्ट्रेस के 5 खूबसूरत और आसानी से बनने वाले हेयर स्टाइल शेयर कर रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप रिक्रिएट कर ट्रेडिशनल या वेस्टर्न ड्रेस में तैयार हो सकती हैं।

क्यूट कोरियन हेयरस्टाइल (Cute Korean Hairstyle)

आज के समय में कोरियन ड्रेस और मेकअप के साथ ही क्यूट हेयर स्टाइल भी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी कोरियन फैशन को फॉलो करती हैं, तो आप एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के इस आसानी से बनने वाले और क्यूट लुक देने वाले हेयर स्टाइल से आइडिया लेकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों में सॉफ्ट कर्ल कर लें, इसके बाद आगे से थोड़े से बाल लेकर पतली-पतली ब्रेड (चोटी) बनाकर रबर बैंड से बांध लें। लीजिए, 10 मिनट से भी कम समय में आसानी से एक क्यूट हेयर स्टाइल बनकर तैयार है। नेचुरल वेवी हेयर वाले लोगों के लिए यह हेयर स्टाइल बेस्ट है।

अप्सरा लुक के लिए बेस्ट है जान्हवी कपूर का यह हेयर स्टाइल (Best Hairstyle for Apsara Look)

इन दिनों साड़ी का एक नया ट्रेंड 'अप्सरा लुक' चला है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं या आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए इस लुक में हेयर स्टाइल खोज रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। जान्हवी ने अपने इस लुक में बालों को नेचुरली वेवी रखा है (बिना स्ट्रेट किए) और बीच से मांग निकालकर पीछे से थोड़े से बालों को पिन से सिक्योर करके फूल लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। ऐसे में अगर आपके वेवी हेयर हैं, तो आप इसे 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से बना सकती हैं, वहीं अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं, तो आप इसे हल्के सॉफ्ट कर्ल करके बना सकती हैं।

ट्रेडिशनल दिखने के लिए बनाएं जान्हवी कपूर का परंदा हेयर स्टाइल (Perfect Traditional Paranda Hairstyle)

गर्मी में खुले लंबे बालों से उलझन होती है। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल लुक में तैयार होने के लिए कोई हेयर स्टाइल खोज रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस सिंपल, सोबर और ट्रेडिशनल नॉर्मल ब्रेड को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके अलावा अपने सिंपल हेयर स्टाइल को थोड़ा मॉडर्न दिखाने के लिए एक्ट्रेस की तरह हेयर ज्वेलरी से सजा भी सकती हैं।

आजकल कलरफुल परंदा ब्रेड भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है, ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं, तो अपनी पसंद के रंग-बिरंगे परंदे का इस्तेमाल करके भी एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल को रिक्रिएट कर तैयार हो सकती हैं।

स्टाइलिश दिखने के साथ ही गर्मी से बचने के लिए बनाएं बन (Stylish Bun Hairstyle for Summer)

बन हेयर स्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है, साथ ही यह लगभग सभी तरह के कपड़ों के साथ जचता है। ऐसे में अगर आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ गर्मी से बचने के लिए हेयर स्टाइल तलाश रही हैं, तो आगे से थोड़े से बालों को फेस पर निकालकर पीछे के बालों का बन बना सकती हैं। यह हेयर स्टाइल स्टाइलिश लगने के साथ ही गर्मी से बचाने में भी मदद करेगा।

ट्रेडिशनल लुक कंप्लीट करने के लिए बनाएं बन विथ फ्लावर हेयर स्टाइल (Complete Traditional Look with Floral Bun)

गर्मी से बचने के लिए या यदि आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं, जिसके चलते उनमें कोई भी हेयर स्टाइल आसानी से नहीं बन पाता है, तो आप ट्रेडिशनल लुक में तैयार होने के लिए स्लीक बन बना सकती हैं। यह हेयर स्टाइल गर्मी से बचाने के साथ ही स्कैल्प में होने वाले ज्यादा तेल के बावजूद बड़े आसानी से बन जाता है, बिना किसी हेयर स्टाइलिंग केमिकल का इस्तेमाल किए। इसके अलावा, आप अपने लुक को हैवी दिखाने के लिए फूलों या गजरे का इस्तेमाल करके इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।