Maang Tikka Hack: गरबा नाइट में ट्रेडिशनल लुक के लिए महिलाएं चनिया चोली या दूसरी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ माथा पट्टी, झुमके और नेकलेस पहनकर अपना लुक पूरा करती हैं। नवरात्रि आते ही बाजार में भी इन ज्वेलरी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपके पास माथा पट्टी नहीं है और आप बाजार से महंगी माथा पट्टी खरीदना भी नहीं चाहती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में रखे ईयरिंग और नेकलेस की मदद से कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप माथा पट्टी जैसा खूबसूरत लुक पा सकती हैं। इससे आपकी पुरानी ज्वेलरी भी नए अंदाज में इस्तेमाल हो जाएगी और गरबा के लिए आपका ट्रेडिशनल लुक भी पूरा हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे।