29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss Tips: सेहतमंद बनें रहने के लिए तेजी से घटाने की बजाय धीरे-धीरे घटाएं वजन

Health News: आप जानते हैं कि वजन कम करने की जल्दबाजी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हाे सकती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 Oct 2021, 10:30 PM IST

health news

Weight Loss Tips: अगर आपका वजन बढ़ा हुआ आैर आप इस कम करना चाहते हैं। ताे आप चाहेंगे की जल्द से जल्द वजन कम हाे जाए, पर क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने की जल्दबाजी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हाे सकती है।आपने वाे कहावत ताे सुनी हाेगी जिसमें कहा गया है कि "जाे धीमे और स्थिर दौड़ता है वाे जीतता है", जी हां वजन कम करने काे लेकर ये बात सटीक बैठती है। अगर आप काे वजन कम करना ही है ताे थाेड़ें धैर्य के साथ काम लेना हाेगा।

आइए जानते क्याें तेजी से नहीं घटाना चाहिए वजन :-

आदर्श रूप से, एक व्यक्ति अपने शरीर के वजन के आधार पर एक सप्ताह में 500 ग्राम से 1 किलो तक का वजन कम कर सकता है। इसलिए, अगर आप 50 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो इसमें लगभग 50 सप्ताह लगेंगे। जबकि तेजी से वजन करने का मतलब है एक हफ्ते में 2 से 3 किलो वजन कम करना। जाे कि मुश्किल काम है। लेकिन अनुशासित खानपान और वजन घटाने की गोलियाँ तेजी से वजन घटाने के इस काम काे कर सकती हैं।जाेकि आपकी सेहत के लिए खतरा हाे सकता है।

Read More: खांसी, पेट दर्द और बदहजमी जैसी समस्याओं में जरूर आजमाएं ये घरेलु नुस्खे

धीरे-धीरे वजन घटाना सेहत के लिए अच्छा
धीरे-धीरे वजन घटाने में निश्चित रूप से समय लगता है, लेकिन यह सबसे विश्वसनीय आैर प्राकृतिक तरीका है। धीमी गति से वजन घटाने की योजना का पालन करने में कर्इ महीने या साल लग सकते हैं। इस तरह से कम किया वजन हमेशा आपके साथ बना रहता है। वजन कम करने के लिए शरीर से वसा कम करना महत्वपूर्ण है। धीमी गति से वजन कम करने से वसा कम हाेने की संभावना बढ़ जाती है और यह प्रकिया लम्बे समय तक बनी रहती है। इसके अलावा, हमारा शरीर एक सप्ताह में केवल एक निश्चित मात्रा में वसा को जला सकता है, इसके बाद यह मांसपेशियों के ऊतकों को जलाना शुरू कर देता है।इसलिए अपने आहार और व्यायाम में धीमी गति से बदलाव करना आपको जीवन भर के लिए स्वस्थ बना देगा। जल्दी वजन घटाना आपको प्रेरित कर सकता है लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

Read More: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर डाइट में करें ये बदलाव, यहां पढ़ें

तेजी से वजन घटाने के नुकसान
आमताैर पर जब आप तेजी से वजन कम करते हैं ताे इस बात की संभावना बढ़ जाती कि आपका वजन जल्द ही वापस बढ़ जाएगा। क्याेंकि तेजी से वजन कम करने की प्रक्रिया में आप सामान्य से हटकर स्पेशल डाइट आैर वेट ट्रेनिंग जैसे हार्ड रूटीन काे फाॅॅॅलाे करते हैं। जिससे अापका वजन जल्द घट ताे जाता है, लेकिन आपके सामान्य रूटीन में आते वह फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगता है।

ऊतकों का नुकसान
तेजी से वजन घटाने से मांसपेशियों के ऊतकों का नुकसान भी हो सकता है। जब आप अपने शरीर की मांसपेशियों के ऊतकों को खो देते हैं, तो आप उतनी कैलोरी नहीं बर्न करते हैं जितनी आप चाहते हैं। तेजी से वजन कम करने के लिए गए खानपान के कड़े नियम भी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे निर्जलीकरण, पोषक तत्वों की कमी और दिल का दौरा आदि काे जन्म दे सकत हैं।

Read More: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नींबू पानी, जानें कब और कैसे करें इसका सेवन

टिप्स
तेजी से वजन कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं है। केवल एक स्वस्थ आहार योजना और सही व्यायाम आपको वांछित परिणाम दिला सकता है। इसलिए, धीरे-धीरे वजन कम करना सेहत के लिए अच्छा है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।