scriptपहाडिय़ा को डिनर का पहला न्यौता, अशोक गहलोत पहुंचे घर | Pahadia's first invitation to dinner, arrived home Gehlot | Patrika News
जयपुर

पहाडिय़ा को डिनर का पहला न्यौता, अशोक गहलोत पहुंचे घर

पहले डिनर के लिए पहला न्यौता लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाडिय़ा के श्याम नगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के दो दिग्गजों नेताओं के बीच आज हुई लंबी मंत्रणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जयपुरSep 26, 2016 / 07:02 pm

Ajay Sharma

s

Pahadia’s first invitation to dinner, arrived home Gehlot

जयपुर. आपसी मन मुटाव और गुटबाजी को खत्म कर प्रदेश कांग्रेस को एक्टिव मोड पर लाने की कवायद के लिए शुरू की गई भोज राजनीति का पहला एक्शन सोमवार को नजर आया। पहले डिनर के लिए पहला न्यौता लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ पहाडिय़ा के श्याम नगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के दो दिग्गजों नेताओं के बीच आज हुई लंबी मंत्रणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस हलकों में इसे मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
बंद कमरे में लंबी राजनीतिक मंत्रणा

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा से मिलने उनके श्याम नगर स्थित आवास पर पहुंचे। गहलोत ने पहाडिय़ा से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बताया जाता है कि गहलोत करीब यहां एक घंटे तक रुके, जहां दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक लंबी राजनीतिक मंत्रणा हुई। गहलीेत ने अपने यहां 3 अक्टूबर को प्रस्तावित डिनर का निमंत्रण भी पहाडिय़ा को दिया। बताया जाता है कि गहलोत ने सबसे पहला निमंत्रण पहाडिय़ा को दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो