
Ganpati Visarjan: गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों ने झूम-झूमकर बप्पा को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विदाई दी। बैतूल जिले में भी गणेश विसर्जन के दौरान भक्त नाचते-गाते ढोल ढमाकों के साथ बप्पा को विदा करने पहुंचे लेकिन यहां गणेश विसर्जन के दौरान एक महिला ने ऐसा डांस किया कि उसे देख हर कोई हैरान रह गया। विसर्जन रूट पर निकल रहे जुलूस के बीच महिला एक गाड़ी के सामने खड़े होकर नाचती रही और फिर अचानक गाड़ी के सामने रोड पर लेटकर नागिन डांस करने लगी।
देखें वीडियो-
मामला बैतूल के कोतवाली थाना इलाके के लल्ली चौक का है जहां बीते शाम गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक महिला जो कि शराब के नशे में बताई गई है जुलूस रूट पर आ गई और एक गाड़ी के सामने खड़े होकर डांस करने लगी। कुछ ही देर बाद महिला गाड़ी के सामने रोड पर लेट गई और नागिन डांस करने लगी। जिसके कारण गणेश विसर्जन के लिए जा रहे वाहनों का काफिला रूक गया। करीब आधे घंटे तक महिला शराब के नशे में गाड़ी के सामने झूमती डोलती रही जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ा और बस स्टैंड के पास छोड़कर आई।
महिला शराब के नशे में बताई गई है। साथ ही ये भी पता चला है कि महिला अक्सर नशे में रोड पर हंगामा करती रहती है। गाड़ी के सामने महिला के नशे में डांस करते वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated on:
18 Sept 2024 05:45 pm
Published on:
18 Sept 2024 05:00 pm

बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
