
मेकार पोषण के जंगल में हो रहा अतिक्रमण
पाथाखेड़ा/बैतूल. राजेगांव, खापा सहित मेकार पोषण के जंगलों में अवैध तरीके से सागौन के पेड़ों को काटकर गांव के लोग खेती कर रहे हैं। इसे लेकर गांव के ही लोगों में दो अलग-अलग भाग हो जाने के कारण गांव के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत करके अवैध तरीके से काटे जा रहे सगौन के पेड़ों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
गांव के लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि गांव के ही कुछ परिवार जंगल में सागौन के पेड़ों को काटकर धान की खेती कर रहे हंै। ऐसा नहीं कि स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी ना हो, लेकिन इस तरह अवैध तरीके से सागौन के पेड़ों को काटकर वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करने वाले लोगों पर विभाग की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की
जा रही है। रामपुर भतौडी परियोजना में आता है यह क्षेत्र : वन विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर सागौन के पेड़ काटकर धान की फसल लगाई जा रही है। वह क्षेत्र उत्तर वन परिक्षेत्र डिवीजन में नहीं आता है। यह रामपुर भतौड़ी परियोजना के अंतर्गत आता है और इस परियोजना को केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना से संचालित किया जाता है, लेकिन विगत लंबे समय से लगातार इस क्षेत्र में सागौन के पेड़ों को काटकर जंगल को खेती में बदलने का काम किया जा रहा है। जिसे लेकर गांववासियों ने इस क्षेत्र के किसानों की खेती भी नापने की मांग की है। इससे यह पता चल जाएगा कि किस किसान के पास कितनी खेती है और किस किसान ने वनभूमि के जंगलों को काटकर खेत तैयार किया है।
सागौन माफिया क्षेत्र में सक्रिय
रामपुर भतौडी सारनी से दूर होने और घना जंगल होने से इस क्षेत्र में कम लोग आवागमन करते हैं। इससे रामपुर भतौड़ी परियोजना के जंगल में लंबे समय से सागौन माफिया सक्रिय है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को नहीं हो। कई बार वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में कई सागौन चोर और फर्नीचर संचालकों की धरपकड़ भी की है। इसके बाद भी रामपुर भतौडी के जंगलों से अवैध तरीके से सागौन की कटाई पर अंकुश नहीं लग पाया।
कार्रवाई की जाएगी
अवैध सागौन के पेड़ काटने वालों पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान का उल्लेख किया जा रहा है। वह उत्तर वन परिक्षेत्र में नहीं आता है। वह रामपुर भतौडी परियोजना क्षेत्र में आता है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
- विजय बारस्कर, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी सारनी
Published on:
24 Jul 2020 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
