2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी रोकने युवती कर रही थी ब्लैकमेल युवक ने धारदार हथियार से रेता गला

मौके पर हुई युवती की मौतयुवती ने बना लिए थे युवक के ऑडियो और वीडियो आरोपी सानिफ मृतिका का सिमरन

2 min read
Google source verification
The girl was blackmailing to stop the marriage, the young man strangle,The girl was blackmailing to stop the marriage, the young man strangle

The girl was blackmailing to stop the marriage, the young man strangle,The girl was blackmailing to stop the marriage, the young man strangle


मुलताई। शादी रोकने को लेकर ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपने ही दुकान के सामने धारदार हथियार से युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना नगर में बुधवार रात गांधी चौक से पुराने बैरियर मार्ग पर हुई। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार गांधी वार्ड निवासी सिमरन शेख पिता अफजल शेख (26) निवासी गांधी वार्ड गांधी चौक से बेरियर नाका रोड पर स्कूटी से पहुंची। यहां पर आजाद वॉर्ड निवासी सानिफ अंडे की दुकान चलाता है। सिमरन ने सानिफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान सानिफ ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर युवती का खून फैल गया था। घटना के बाद युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी भी रात में ही मुलताई पहुंचे। खुलेआम सडक़ पर हुई युवती की हत्या से नगर में सनसनी फैल गई थी। एसपी चौधरी ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की हत्या करने वाले आरोपी सानिफ को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि सिमरन अपने पिता से अलग रहती थी। मां की मौत के बाद पिता अफजल ने अपने ही एक रिश्तेदार को उसे गोद दे दिया था।
युवती कर रही थी ब्लेकमेल
पुलिस ने बताया कि मृतिका सिमरन सानिफ को ब्लैकमेल कर रही थी।सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। मृतिका सिमरन सानिफसे पैसे की मांग कर रही थी। इस बात को लेकर सानिफ परेशान था। हाल ही में सानिफ का निकाह महाराष्ट्र में तय हुआ था। पैसे नहीं देने की स्थिति में शादी रोकने को लेकर लडक़ी वालों के घर सिमरन और सानिफ के बीच हुई बातचीत के ऑडियो एवं वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी जा रही थी।
इनका कहना
मृतिका सिमरन युवक को ऑडियो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। युवक की शादी रुकवाना चाहती थी। इससे परेशान होकर युवक ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंधों को लेकर जांच की जा रही है।
सिद्धार्थ चौधरी,एसपी बैतूल।

Story Loader