scriptलिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, निर्वस्त्र कर नाले में फेंका | Woman murdered by her lover | Patrika News
बेतुल

लिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, निर्वस्त्र कर नाले में फेंका

पुलिस को शंका एक से अधिक हो सकते हैं आरोपी, सामाजिक बहिष्कार के चलते परिजनों ने नहीं लिया शव, पुलिस ने दफनाया

बेतुलOct 17, 2019 / 12:09 pm

poonam soni

Woman murdered by her lover

Woman murdered by her lover

बैतूल/ हमलापुर क्षेत्र में नाले किनारे बुधवार को महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने पर हड़कम्प मच गया। महिला एक व्यक्ति के साथ लिव इन संबंध में दो साल से रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इस पर उसने कुल्हाड़ी से सीने के पास पसली पर बार कर हत्या कर दी, फिर लाश को नग्न अवस्था में नाले के किनारे फेंक गए। सूचना मिलते ही गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू।
यहां की है महिला
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक महिला मांझी नगर की निवासी है, जिसका दो दिन पहले ही अपने पति मंटू यादव से किसी बात पर पर विवाद हो गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वकीार कर लिया। बोला-हत्या के बाद शव नाले के पास में ले जाकर फेक दिया। फिर घर आ गया था। दोनों शादीशुदा हैं और महिला पहले पति को और मंटू अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका है।
दो दिन पुरानी है लाश
बुधवार को आसपास के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। गंज थाने के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मंटू अकेला लाश ठिकाने नहीं लगा सकता है। आशंका है कि उसने अपने किसी साथी की मदद ली होगी। पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो