बैतूल जिले में अभिनव पहल की जा रही है। समस्त सामाजिक संगठनों के प्रयास से हेलमेट पहनकर वाहन रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मशाल व रक्तक्रांति की तख्तियां लेकर शहर की सड़क पर उतरकर रक्तदान जागरूकता का संदेश देगा। साथ ही झांकी तैयार की गई है। रेड टी शर्ट और टोपी पहनकर सभी निकलेगे। जिला अस्पताल से रैली निकलकर गंज,कोठीबाजार होते हुए ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां रक्तदान क्रांति सम्मान कार्यक्रम होगा।