बेतुल

शादी का झांसा देकर युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म

- हॉस्टल की मैडम को नाबालिग ने बताई घटना

less than 1 minute read
May 25, 2023
हरदा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी कन्नू।

हरदा. शहर के एक वार्ड में रहने वाली आठवीं की छात्रा को एक युवक ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला कायम किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 1 अपे्रल को उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उसके घर के सामने रहने वाला कन्नू उर्फ कृष्णा दोपहर में उसके घर आया और बोला कि तू मुझे अच्छी लगती है और मैं तेरे से ही शादी करुंगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं इसके बाद भी उसने तीन बार उसके साथ घर में आकर बलात्कार किया। साथ ही आरोपी ने नाबालिग को किसी को नहीं बताने और जान से मारने की धमकी दी थी। गत दिवस बालिका के पिता उसका हॉस्टल में एडमिशन कराने के लिए लेकर गए तो वहां पर छात्रा ने मैडम को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने बालिका के परिजनों को बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। बुधवार को महिला थाना ने बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी कन्नू के खिलाफ धारा 376 (3), 376(2) एन, 450, 506 और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में महिला थाना प्रभारीं गाजीवती पुषाम ने बताया कि आरोपी कन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर सौंपा गया।

Published on:
25 May 2023 09:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर