IMD Orange and Yellow Alert : देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अजमेर, भरतपुर और धौलपुर में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दौसा, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।