scriptभाजपा ने दी राम खिलावन वर्मा को भिलाई-चरोदा निगम की कमान | BJP gave command of Bhilai-Charoda Corporation to Ram Khilavan Verma | Patrika News
भिलाई

भाजपा ने दी राम खिलावन वर्मा को भिलाई-चरोदा निगम की कमान

उपनेता और सचेतक भी तय

भिलाईApr 12, 2023 / 05:56 pm

Abdul Salam

भाजपा ने दी राम खिलावन वर्मा को भिलाई-चरोदा निगम की कमान

भाजपा ने दी राम खिलावन वर्मा को भिलाई-चरोदा निगम की कमान

भिलाई. भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा की कमान राम खिलावन वर्मा को दी है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनको नियुक्त किया गया है। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद अब जाकर पार्षदों को निगम में नेता मिला है।

उपनेता और सचेतक भी तय
उपनेता प्रतिपक्ष के तौर पर चंद्रप्रकाश पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। वहीं सचेतक की जिम्मेदारी तुलसी ध्रुव को मिली है। इसको लेकर बैठक बुधवार को हुई, जिसमें प्रभारी शिवरतन शर्मा, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, सावला राम डहरे मौजूद थे।

बैठक से निराश होकर निकले सीनियर पार्षद
बैठक से निराश होकर सीनियर पार्षद निकल गए। पूछने पर व्यक्तिगत कारणों से जाना बताया। वहीं बाद में नाराज पार्षदों को वापस बुलाकर मना लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी वर्ग को इसमें साध लिया है। पिछड़ा वर्ग को कमान देकर एक संदेश भी दिया गया है।

Hindi News/ Bhilai / भाजपा ने दी राम खिलावन वर्मा को भिलाई-चरोदा निगम की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो