scriptबीमार बेटी का इलाज कराने पहुंची मां पर डोल गयी डाक्टर की नियत, क्लिनिक बंद कर किया दुष्कर्म | Doctor raped 23 year old woman while treatment of her daughter | Patrika News
भिलाई

बीमार बेटी का इलाज कराने पहुंची मां पर डोल गयी डाक्टर की नियत, क्लिनिक बंद कर किया दुष्कर्म

महिला ने घर जाने के बाद घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने रानीतराई थाने में आरोपी डाक्टर के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से डाक्टर क्लिनिक बंद कर फरार है।

भिलाईDec 30, 2019 / 07:43 pm

Karunakant Chaubey

यहां मुफ्त में होगी डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया रोग कैंसर की जांच, बस करना होगा ये काम - देखें वीडियो.jpeg

यहां मुफ्त में होगी डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया रोग कैंसर की जांच, बस करना होगा ये काम – देखें वीडियो

भिलाई. डाक्टरों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया क्योंकि वह लोगों का जीवन बचाते हैं लेकिन ऐसे लोगों की कमी नहीं जो इस पेशे को भी अपनी घटिया हरकतों से दागदार बना रहे हैं। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। जहां एक डॉटर ने अपनी मरीज के साथ आयी महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

प्रेमजाल में फंसा कर नाबालिग का किया किडनैप, प्रेमिका की मदद से 6 महीने तक करता रहा शारीरिक शोषण

जानकारी के अनुसार, रानीतराई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला की 3 साल की तबियत खराब थी। वह उसे दिखाने के लिए डाक्टर डेमन साहू के क्लिनिक गयी। वहां डाक्टर ने इलाज के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने घर जाने के बाद घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने रानीतराई थाने में आरोपी डाक्टर के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से डाक्टर क्लिनिक बंद कर फरार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो