खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। 29 अप्रेल को कवर्धा की पुष्पा ठाकुर (21 वर्ष) की शादी खुर्सीपार निवासी जितेन्द्र सिंह (30 वर्ष) के साथ हुई थी। 15 दिन पहले पुष्पा अपने मायके से घर आई थी। घटना के दिन पति जितेन्द्र पावर हाउस में काम करने गया था। उसकी सास प्लांट से मजदूरी कर शाम को घर पहुंची। उसने बताया कि बहू ने चाय बनाकर पिलाया। इसके बाद वह थोड़ी समय के लिए पड़ोस में गई। करीब 6.30 बजे लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सास ने खटखटाया, लेकिन पुष्पा ने दरवाजा को नहीं खोला। इसके बाद जब वह आवाज लगाई तो पास पड़ोस के लोग पहुंचे। देखा तो वह पंखे में चुनरी से फंदा बनाकर झूल रही थी। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुष्पा को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया।
घटना से पहले सवा पांच बजे छोटी बहन को किया था फोन
घटना की सूचना पुलिस ने कवर्धा में उसके परिजनों को दी। पुष्पा के चाचा, चाची और छोटी बहन आरती दूसरे दिन सुबह ही आ गए। वहीं शाम तक पुष्पा के पिता जगतू ठाकुर और मां मैरावी ठाकुर पहुंचे। बच्ची की हालत देख मां बदहवाश हो गई। पिता का रो-रोकर बुला हाल था। आरती ने रोते हुए बताया कि सवा पांच बजे बहन ने फोन कर घर का हालचाल पूछा था। यह भी कहा कि पापा व मम्मी गुजरात गए है। उन्हें बुलवा लेना। यह कदम कैसे उठा लिया समझ नहीं आ रहा है।
मोबाइल से खुलेगा राज
पुलिस ने बताया कि पुष्पा ने खुशी से जितेन्द्र से शादी की थी। 15 दिन पहले ही जितेंद्र उसकी विदाई कराकर घर लाया था। 16 जुलाई को मोबाइल खरीद कर उसे दिया था। टीआई ने कहा कि घटना स्थल से मोबाइल को जब्ती बनाई गई है। युवती के आत्मघाती कदम का राज इसी मोबाइल से खुल सकता है। साइबर सेल में जांच के लिए भेजा गया है।