4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा बहू तो खो चुका, अब इन मासूमों की जान को आरोपितों से खतरा

आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शाहपुरा बंद की चेतावनी

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Bagherwal couple suicide case in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

शाहपुरा में बघेरवाल दंपती आत्‍महत्‍या प्रकरण में न्‍याय की गुहार लगाते मासूम व परिजन

शाहपुरा।
मेरे मासूम पोते व पोतियों को आरोपित जान से मार देंगे। अपने बेटे बहू को पहले ही खो चुका हूं। यह कहते कहते मृतक के पिता बालमुकन्द बघेरवाल उपखण्ड अधिकारी के चैम्बर में फफक पडे। बघेरवाल ने कहा कि आरोपी खुले आम घुमते हुए घर के बाहर तेज रफ्तार से वाहनों को दौडाते हुए निकल रहे। कही ऐसा नही हो साब की मेरे दोनों पोते पोती भी आरोपितों का शिकार हो जाए। इस पर उपखंड अधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए।

READ: पेट के कीड़े मारने की दवा से 11 बकरियों की मौत

जानकारी के अनुसार बघेरवाल दंपती की आत्महत्या मामले में सोमवार को शाहपुरा के कपड़ा, सर्राफा एसोसिएशन, व्यापार मण्डल, नामदेव छीपा समाज सहित कई संगठनों एवं सभी राजनैतिक दलों के लोगों नेे कस्बे में मौन जुलूस निकाला। जुलूस में आगे मृतक दंपती के दो मासूम बच्चे हाथ जोड़कर चल रहे थे। इन्हें देख हर एक जुलूस में शामिल हो गया। मौन जुलूस उपखण्ड कार्यालय के बाहर पहुंचने पर लोगों ने पुलिस व प्रशासन के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

READ: कुरकुरे समझ खा ली चूहे मारने की दवा, बुझा इकलौता चिराग

इस दौरान मृतक के पिता बालमुकन्द बघेरवाल, नामदेव छीपा समाज के अध्यक्ष उदयलाल छीपा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रमेश मारू, सर्राफा एसोसिएशन के देवेन्द्र बेली, कपड़ा व्यापारी देवेन्द्र सर्वा, सत्यनारायण पाठक ने बताया कि 3 अक्टूबर को मृतक ने आत्महत्या के दौरान 11 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इनमें से पुलिस अब तक केवल एक को ही गिरफ्तार कर पाई है। शेष आरोपी खुले घूम रहे हैं, जिससे मृतकों के परिजनों को खतरा बना हुआ है।

यह है मामला

शाहपुरा निवासी ईश्वर लाल व उसकी पत्नी शशि बघेरवाल ने कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर गत दिनों आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने की इस घटना से समूचे कस्बे में सनसनी फैल गई थी। मरने से पूर्व ईश्वर ने 11 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने आरोपियों के नामों का भी हवाला देते हुए इन्हीं लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया।

आरोपी को जेल भेजा
इस मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी मौनू सिंह चौहान की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।