8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नानी को फोन कर बोली मासूम अर्चिता- पापा ने मम्मी को चाकू मार दिया, बचा लो…

Bhilwara Jyoti Murder Case: वारदात के बाद घर में मौजूद ज्योति की सात साल की बेटी अर्चिता घटना से सहम गई। उसके बाद भी उसने साहस का परिचय देते अपनी नानी को अलवर फोन लगाया। अर्चिता ने कहा कि पापा ने मम्मी को चाकू मार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 May 2022, 9:45 AM IST

jyoti_1.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
Bhilwara Jyoti Murder Case: भीलवाड़ा के तिलकनगर में ज्योति व्यास की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले पूर्व पति नीरज भारतीय को सोमवार दूसरे दिन भी पुलिस पकड़ नहीं पाई। इस बीच मृतका के परिजन सोमवार सुबह अलवर से यहां पहुंचे। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई लोकेश व्यास की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया।

थानाप्रभारी सुरजीतसिंह ने बताया कि वारदात के बाद घर में मौजूद ज्योति की सात साल की बेटी अर्चिता घटना से सहम गई। उसके बाद भी उसने साहस का परिचय देते अपनी नानी को अलवर फोन लगाया। अर्चिता ने कहा कि पापा ने मम्मी को चाकू मार दिया। खून बह रहा है। आप, मम्मी को बचा लो। पुलिस ने रात में शव मोर्चरी में रखवा दिया था।

सोशल मीडिया पर रहती अपडेट
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि ज्योति दूसरी शादी कर रही थी। होने वाले पति और उसके बारे में फोटो समेत जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट करती थी। यह बात नीरज को नागवार गुजरी। रविवार शाम एक युवती की उसके पूर्व पति ने चाकू से अंधाधुंध वार कर निर्मम हत्या कर दी। वह हत्या के बाद शव के पास करीब आधे घंटा तक बैठा रहा और आसपास के लोगों को चाकू दिखाकर धमकाता रहा।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखकर वह चाकू फैंककर भाग छूटा। घटना के वक्त मृतका अपनी पांच साल की बेटी, भांजे व भांजी के साथ घर में थी। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। अभियुक्त की तलाश में विभिन्न पुलिस दल गठित किए गए है।

पड़ोसियों से लगाई बचाने की गुहार
पुलिस के अनुसार मृतका ज्योति व्यास गत आठ वर्ष से पांच वर्षीय पुत्री अर्चिता के साथ यहां रहती थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पूर्व पति नीरज भारती घर पर आया। कमरे के अंदर नीरज और ज्योति में दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर में कमरे के अंदर से चीखते हुए ज्योति लहुलूहान हालत में बाहर निकली। नीरज उसके पीछे चाकू के लेकर दौड़ रहा था। घर के बाहर आकर ज्योति ने पड़ोसियों से उसे बचाने की गुहार करती रही। फिर वह सड़क पर निढाल होकर गिर गई।

यह भी पढ़ें : तलाक के बाद पत्नी की निर्मम हत्या, शव के समीप चाकू लेकर बैठा रहा और फिर...

आसपास के लोग ज्योति की तरफ आने लगे तो नीरज अचेत ज्योति के पास बैठ गया। वह हाथ में चाकू लहराते हुए लोगों को पास आने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। वह करीब आधे घंटे तक ज्योति के पास ही बैठा रहा। ज्योति के घर के बाहर करीब आधे घंटे तक नीरज चाकू लहराता रहा। इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जीप के सायरन की आवाज सुनकर नीरज वह चाकू फैंक कर मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने दौड़ कर ज्योति को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।