
भीलवाड़ा। शहर के तिलकनगर के वन-सी सेक्टर में रविवार शाम एक युवती की उसके पूर्व पति ने चाकू से अंधाधुंध वार कर निर्मम हत्या कर दी। वह हत्या के बाद शव के पास करीब आधे घंटा तक बैठा रहा और आसपास के लोगों को चाकू दिखाकर धमकाता रहा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखकर वह चाकू फैंककर भाग छूटा। घटना के वक्त मृतका अपनी पांच साल की बेटी, भांजे व भांजी के साथ घर में थी। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। अभियुक्त की तलाश में विभिन्न पुलिस दल गठित किए गए है।
पुलिस के अनुसार मृतका ज्योति व्यास गत आठ वर्ष से पांच वर्षीय पुत्री अर्चिता के साथ यहां रहती थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पूर्व पति नीरज भारती घर पर आया। कमरे के अंदर नीरज और ज्योति में दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर में कमरे के अंदर से चीखते हुए ज्योति लहुलूहान हालत में बाहर निकली। नीरज उसके पीछे चाकू के लेकर दौड़ रहा था। घर के बाहर आकर ज्योति ने पड़ोसियों से उसे बचाने की गुहार करती रही। फिर वह सड़क पर निढाल होकर गिर गई। आसपास के लोग ज्योति की तरफ आने लगे तो नीरज अचेत ज्योति के पास बैठ गया। वह हाथ में चाकू लहराते हुए लोगों को पास आने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। वह करीब आधे घंटे तक ज्योति के पास ही बैठा रहा।
सायरन की आवाज सुनकर भाग छूटा
ज्योति के घर के बाहर करीब आधे घंटे तक नीरज चाकू लहराता रहा। इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जीप के सायरन की आवाज सुनकर नीरज वह चाकू फैंक कर मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने दौड़ कर ज्योति को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
कोर्ट मैरिज कर ली थी
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि ज्योति का नीरज से तलाक हो चुका था। ज्योति ने हाल ही में किसी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। बीस मई को संभवत: रिस्पेशन होना था। शायद इसी बात से नाराज होकर नीरज ने ज्योति पर हमला किया। ज्योति पहले बुटिक चलाती थी। इन दिनों वह सिलाई का काम कर रही थी। उसका पीहर अलवर में है।
Updated on:
16 May 2022 04:04 pm
Published on:
16 May 2022 04:04 pm
