4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : राज्यपाल बोले-आजादी के बाद बदल देते शिक्षा नीति तो भारत होता सबसे आगे

शाहपुरा में राष्ट्रीय सेमिनार: नई शिक्षा नीति को सराहा

less than 1 minute read
Google source verification
The governor said- if the education policy had been changed after independence, India would have been at the forefront

The governor said- if the education policy had been changed after independence, India would have been at the forefront

Bhilwara news : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को कहा कि केवल डिग्री से काम नहीं चलेगा। डिग्री वाला नौजवान इधर-उधर घूमता रहेगा। कौशल होगा तो कोई भूखा नहीं रहेगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ाने से ही युवा आगे बढ़ेगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ाने को नई शिक्षा नीति अहम है। यह नए भारत की दशा बदल देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाला दिया, जिसमें पीएम ने कहा था कि देश की आजादी की शताब्दी पर रत बदला हुआ नजर आएगा। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत को फिर विश्व गुरु बनाने का सामूहिक प्रयास की जरूरत है। राज्यपाल जिले के शाहपुरा में 'वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा, अंतर्दृष्टि और नवाचार' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

बागड़े ने कहा कि नई शिक्षा नीति से अपने गांव व शहरों की संस्कृति बचा सकते हैं। पुराना वैभव हासिल कर सकते हैं। आजकल दो साल का बच्चा भी टीवी पर श्लोक व भजन बोलता है। उसे पढना लिखना तो नहीं आएगा लेकिन जो सुनता है, वही बोलता है। ऐसे बच्चे स्कूल जाएंगे तो और बुदि्धमान बनेंगे। नई शिक्षा नीति खुद का इतिहास कभी नहीं भूलने देगी। आजादी के बाद ही शिक्षा नीति बदल देते तो आज भारत सबसे आगे होता। अखिल भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायणलाल गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर व प्राचार्य डॉ. पुष्करराज मीणा तथा संगोष्ठी संयोजक डॉ. हंसराज सोनी ने विचार जताए। संचालन डॉ. ऋचा अगिरा ने किया। राज्यपाल ने राष्ट्रीय संगठन की स्मारिका का विमोचन किया।