
Transport and Mineral Department office will open during holidays
Bhilwara news : भीलवाड़ा वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के अंतिम दो दिन 30 व 31 मार्च में परिवहन व खनिज कार्यालय नियमित रूप से खुला रहेगा। कार्यालय में आमजन से संबंधित पंजीकरण, लाइसेंस, कर संग्रहण, बकाया राशि आदि कार्य किए जाएंगे। खनिज विभाग के खनिज अभियंता महेश शर्मा ने बताया कि अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे ताकि खनिज व्यापारी से बकाया राशि वसूल की जा सकें। इसके लिए सभी खनिज व्यापारियों को नोटिस जारी किए। उनसे बकाया राशि जमा कराने को कहा जा रहा है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि वार्षिक कर देयता वाले भारी वाहनों के स्वामी अपने वाहन का कर इन दो दिनों में जमा करें, अन्यथा 3 प्रतिशत जुर्माना और कर राशि के बराबर प्रशमन राशि वसूली जाएगी। ई-रवन्ना बकाया वाले वाहनों के वाहन स्वामी भी इन तीन दिवसों में कार्यालय में उपस्थित होकर ई-रवन्ना एमनेस्टी के तहत 95 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाते हुए प्रकरणों का निस्तारण करवा सकते हैं। साथ ही विभाग द्वारा नष्ट या खुर्द-बुर्द हो चुके वाहनों के लिए भी एमनेस्टी योजना चलाई गई है। इसके तहत नष्ट होने की तिथि तक कर जमा करवाने पर नष्टीकरण तिथि से आगे के कर, ब्याज एवं शास्ति में पूर्ण छूट दिए जाने का प्रावधान है।
Published on:
30 Mar 2025 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
